फरहान अख्तर का लीडिंग मैगजीन कवर पर सुपर कूल लुक

Farhan Akhtars super cool look on Leading magazine cover
फरहान अख्तर का लीडिंग मैगजीन कवर पर सुपर कूल लुक
फरहान अख्तर का लीडिंग मैगजीन कवर पर सुपर कूल लुक
हाईलाइट
  • फरहान अख्तर का लीडिंग मैगजीन कवर पर सुपर कूल लुक

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। प्रतिभाशाली अभिनेता फरहान अख्तर एक लेखक, गायक, निर्देशक और एक निर्माता भी बन चुके हैं। हाल ही में वे एक लीडिंग मैगजीन के कवर पेज पर नजर आए हैं। इस मैगजीन कवर में फरहान अख्तर सुपर कूल लुक में नजर आ रहे हैं।

इसे लेकर मैगजीन ने लिखा है, फरहान अख्तर दमदार परफॉर्मेंस, अविश्वसनीय बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और हमेशा अपने मन की बात कहने का साहस रखने वाले अभिनेता हैं।

सफेद रंग की टी-शर्ट के साथ बेज फ्लोरल प्रिंटेड सूट में हरियाली के बीच खड़े हुए फरहान बेहद कूल लुक में नजर आ रहे है।

फरहान अपने हर किरदार के लिए दमदार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं। जिसका सबसे अच्छे उदाहरण, भाग मिल्खा भाग है। उनकी आने वाली फिल्म तूफान में भी दर्शकों को एक बार फिर उनमें खासा बदलाव नजर आएगा।

यही वजह है कि उनके प्रशंसक उन्हें आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तूफान में देखने के लिए उत्साहित है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

Created On :   6 July 2020 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story