हॉफमैन ने जारी किया देसी म्यूजिक वीडियो

Hoffman released desi music video
हॉफमैन ने जारी किया देसी म्यूजिक वीडियो
हॉफमैन ने जारी किया देसी म्यूजिक वीडियो
हाईलाइट
  • हॉफमैन ने जारी किया देसी म्यूजिक वीडियो

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। स्टेप अप 2 फेम हॉलीवुड अभिनेता-डांसर-कोरियोग्राफर रॉबर्ट हॉफमैन बुधवार को भारत आए और यहां टीका लगाकर और माला पहनाकर पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया गया।

मुंबई में बुधवार को लेखक-फिल्मकार अर्सला कुरैशी और अभिनेत्री-मॉडल-ब्लॉगर जस सागु के साथ हॉफमैन ने अपने म्यूजिक वीडियो आग का गोला ला के अनावरण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों संग बातचीत की।

इस देसी म्यूजिक वीडियो में रॉबर्ट हॉफमैन के साथ जस सागु नजर आएंगी। सौरभ शेट्टी ने इसे गाया है, जबकि सौरभ दुर्गेश ने इसे संगीत दिया है। ब्लो मीडिया के अर्शला कुरैशी द्वारा इस म्यूजिक वीडियो को निर्देशित किया गया है।

हॉफमैन ने कहा, इस म्यूजिक वीडियो के लिए मैंने अर्शला पर भरोसा किया। गाने में प्रस्तुति भले ही हमारी है, लेकिन इससे जुड़े निर्देश अर्शला के ही हैं।

Created On :   21 Feb 2020 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story