बेटे आकाश की सगाई का कार्ड लेकर सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी

बेटे आकाश की सगाई का कार्ड लेकर सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचीं नीता अंबानी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नीता अंबानी अपने बेटे की सगाई का कार्ड लेकर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उनके साथ उनके छोटे बेटे अनंत भी थे। नीता अंबानी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और सगाई का कार्ड चढ़ाया। आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका 30 जून को मुंबई स्थित अपने आवास एंटिला में एक दूसरे को अंगूठी पहनाएंगे। 

 

 

सगाई में कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। मेहमानों को निमंत्रण देने के लिए स्पेशल ड‍िज‍िटल कार्ड भी बनाया गया है। इस कार्ड में श्लेाका और आकाश अंबानी की फोटोज के साथ सगाई की तारीख और समय लिखा हुआ है। 

 

 

 

कार्ड की शुरुआत श्लोका और आकाश अंबानी फोटो और SA (श्लोका-आकाश) के लोगो के साथ हो रही है। ड‍िजिटल कार्ड में बैकग्राउंड म्यूज‍िक फिल्म "काई पो चे" के एक गाने का दिया गया है।  

 

 

परंपरा के अनुसार कार्ड में सबसे  में सबसे भगवान का नाम लिया गया है। वहीं न्योते में सिर्फ आकाश के दादा-दादी नहीं बल्कि उनके नाना-नानी का भी नाम भी शामिल है। ऑनलाइन इनविटेशन  के अलावा मेहमानों को कार्ड के रूप में भी निमंत्रण भेजा जाएगा। 

 

 

इसी साल 24 मार्च को गोवा में आकाश और श्लोका की प्री-एगेंजमेंट सेरेमनी हुई थी। इस सेरेमनी में आकाश और श्लोका का बेहतरीन फोटोशूट भी हुआ था। हालांकि दोनों की शादी की तारीख अब तक सामने नहीं आई है। र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक साल के अंत में आकाश और श्लोका सात फेरे लेंगे।

 

 

 

गौरतलब है कि पिछले महीने मुकेश अंबानी, अपने बेटे और होने वाली बहू को साथ बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए गए थे। यहां उन्होंने करीब दो करोड़ 17 लाख रुपये दान दिए थे।

Created On :   7 Jun 2018 7:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story