भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई कजरारे नैनों वाली प्रिया प्रकाश वारियर

priya varrier most searched personality on google india 2018 priyanka nick wedding
भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई कजरारे नैनों वाली प्रिया प्रकाश वारियर
भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई कजरारे नैनों वाली प्रिया प्रकाश वारियर
हाईलाइट
  • गूगल ने भारत की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट की घोषणा कर दी है।
  • प्रियंका-निक की शादी टॉप ट्रेंडिंग शादी के लिस्ट में पहले नम्बर पर रही।
  • प्रिया प्रकाश वारियर को इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने भारत की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में रातों-रात सोशल मीडिया पर कब्जा करने वाली विंक क्वीन प्रिया प्रकाश वारियर पहले नम्बर पर हैं। अपने कजरारे नैनों के जादू से सबको घायल करने वाली प्रिया को इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। प्रियंका-निक की शादी टॉप ट्रेंडिंग शादी के लिस्ट में पहले नम्बर पर रही। वहीं दीपिका-रणवीर की शादी दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई शादी है। इस लिस्ट में सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी तीसरे नं पर रही।

बुधवार को निकाले गए इस लिस्ट में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों में प्रिया के बाद प्रियंका के पति निक जोनास दूसरे नं पर रहे। वहीं इसके बाद हरियाणा की सिंगर सपना चौधरी और प्रियंका चोपड़ा क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, सलमान खान, इंग्लैंड के प्रिंस हैरी से शादी करने वालीं अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर सबसे ज्यादा सर्च किए गए की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं।

भारत में गूगल पर किसी काम को करने की जानकारी के लिए किए गए सर्च How to.. (कैसे करें) की लिस्ट में टॉप पर व्हॉट्सएप पर स्टीकर कैसे भेजें शामिल है। वहीं इसके बाद आधार में मोबाइल लिंक कैसे करें, रंगोली कैसे बनाएं, मोबाइल नंबर पोर्ट कैसे करें, बिटकॉइन में निवेश कैसे करें जैसी क्वैरीज सबसे ज्यादा सर्च की गई है। जबकि नेशनल और इंटरनेशन मामलों की लिस्ट What is..(क्या है) की लिस्ट में सबसे ज्यादा सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज की गई सेक्शन 377 क्या है शामिल है। वहीं सीरिया में क्या चल रहा है, किकी चैलेंज क्या है, मी टू क्या है भी इस लिस्ट में शामिल है।

स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट की बात करें तो फुटबॉल वर्ल्डकप 2018 इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया स्पोर्टिंग इवेंट है। वहीं IPL 2018 दूसरे स्थान पर रहा। फिल्मों की लिस्ट में रोबोट 2.0 इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई मूवी है। वहीं बागी 2 दूसरे और रेस 3 तीसरे स्थान पर रही। जबकि नेहा कक्कर की "दिलबर दिलबर", अरजीत सिंह की "तेरा फितूर" और आतिफ असलम की "देखते देखते" भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए गानों में शामिल है।

Created On :   12 Dec 2018 5:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story