सुभाष घई ने किया ऑफर, प्रियंका चोपड़ा ने कहा करूंगी 'ऐतराज'

Priyanka Chopra again may be seen in Subhash Ghai film Aitraaz 2
सुभाष घई ने किया ऑफर, प्रियंका चोपड़ा ने कहा करूंगी 'ऐतराज'
सुभाष घई ने किया ऑफर, प्रियंका चोपड़ा ने कहा करूंगी 'ऐतराज'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट्स में काफी बिजी हैं। प्रियंका अपने अमेरिकन टीवी शो "क्‍वांटिको" के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका के बॉलीवुड में फिर से लौटने की खबर सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी हिट फिल्‍म "ऐतराज" के सीक्‍वेल में नजर आ सकती हैं। बता दें कि "ऐतराज" साल 2004 में रिलीज हुई थी, जिसमें प्रियंका ने निगेटिव किरदार निभाया था। प्रियंका को अपने इस किरदार के लिए काफी तारीफें भी मिली थीं।

 

 

 

प्रियंका को पसंद आया है सीक्वल का आइडिया


फिल्‍म "ऐतराज" का डायरेक्‍टर अब्‍बास-मस्‍तान ने किया था। इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर शोमैन सुभाष घई हैं। सुभाष घई अब अपनी इस हिट रोमांटिक थ्र‍िलर फिल्‍म का सीक्‍वेल बनाने की योजना बना रहे हैं। इसमें प्रियंका को लीड एक्‍ट्रेस लेना चाहते हैं। बॉलीवुड के गलियारों से खबर ये भी है कि इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से नई होगी और इसका टाइटल भी नया होगा। बताया जा रहा है कि सुभाष घई अपने इस प्रोजेक्‍ट के लिए प्रियंका से बात भी कर चुके हैं। प्रियंका को इस फिल्‍म के सीक्‍वेल का आइडिया काफी पसंद आया है और वह इस फिल्‍म के सीक्‍वेल में आने के लिए काफी एक्‍साइटेड भी हैं।

 

 

फिल्म के लिए जल्द देंगी डेट्स

 

प्रियंका इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स तैयार कर रही हैं। 2004 में आई फिल्‍म "ऐतरात" में प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में अक्षय और प्रियंका की स्क्रीन कैमेस्ट्री बहुत जोरदार थी। इसके चलते दोनों एक्टर्स के लिंक-अप की खबरें चलनी शुरू हो गईं। बाद में अक्षय ने कहा था कि प्रियंका के साथ वह काम नहीं करना चाहते, ऐसा नहीं है। मैंने अब तक प्रियंका के साथ 5 फिल्में की हैं।

 

 

ऐसे में देखना है कि 13 साल बाद अक्षय और प्रियंका की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी या नहीं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस बार फिल्म में अक्षय कुमार हैं या नहीं। बता दें कि प्रियंका जल्‍द ही फिल्‍म "ए किड लाइक जेक" में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह फिल्‍म "इजंट इट रोमांटिक" की भी शूटिंग कर रही हैं। 

 

Created On :   20 Feb 2018 7:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story