देसी गर्ल ने 5 मिनट के डांस के लिए मांगी मोटी फीस, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

Priyanka Chopra demands Rs 5 crorefor 5 minute stage performance
देसी गर्ल ने 5 मिनट के डांस के लिए मांगी मोटी फीस, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
देसी गर्ल ने 5 मिनट के डांस के लिए मांगी मोटी फीस, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क,मुंबई। विलायत जाते ही "देसी गर्ल" के भाव बढ़ गए हैं। दो साल से हॉलीवुड में अपने करियर को नए आयाम दे रहीं प्रियंका चोपड़ा, अब बॉलीवुड के गानों पर डांस करने के लिए 1 मिनट का 1 करोड़ चार्ज कर रहीं हैं। तकरीबन दो साल बाद प्रियंका एक अवॉर्ड फंक्शन में स्टेज पर पर्फॉर्म करने वालीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने आयोजकों से पांच मिनट की परफॉर्मेंस के 4-5 करोड़ रुपए मांगे हैं। 

ये बात सभी जानते हैं कि प्रियंका अब एक अंतर्राष्ट्रीय स्टार बन चुकी हैं। बॉलीवुड में उन्हें वापस देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बात को जी सिने अवॉर्ड्स के आयोजक अच्छी तरह से जानते हैं। देसी गर्ल 19 दिसंबर को अवॉर्ड में परफॉर्म करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका को उनकी मांगी गई की फीस भी दे दी गई है। एक अंदरुनी सूत्र ने बताया कि प्रियंका का एक्ट पांच मिनट का होगा। वो बहुत ज्यादा डिमांड में हैं, इसी वजह से निर्माताओं ने उनकी टीम के साथ पैसों को लेकर मोलभाव नहीं किया।

                                Image result for quantico priyanka stage performance

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब प्रियंका को किसी अवार्ड फंक्‍शन में परफॉर्म करने के लिए अप्रोच किया गया है। इससे पहले भी प्रियंका ने कई अवार्ड शो में जबरदस्‍त धमाल मचाया है। हालांकि अब ऐसा बताया जा रहा है कि इससे पहले कुछ ऑर्गनाइजर्स शो में प्रियंका की परफॉरमेंस को लेकर काफी उत्‍साहित थे, लेकिन प्रियंका की इतनी मोटी फीस सुनने के बाद उन्होंने अपने हाथ खींच लिए।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स को लेकर न्‍यूयॉर्क में हैं। वहीं मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका को हर कोई अवार्ड्स में देखना पसंद करता है। वो जल्‍द ही वीकेंड पर भारत आकर अपनी रिहर्सल करेंगी।" इस अवॉर्ड नाइट में शाहिद कपूर और जैकलीन भी जबरदस्त धमाल करते नजर आने वाले हैं। प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स की बात करें तो "बाजीराव मस्‍तानी" के बाद वो किसी और हिंदी फिल्‍म में नजर नहीं आई है और अभी तक उन्होंने कोई भी नई हिन्दी फिल्म साइन नहीं की हैं। वो फिलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट टीवी शो क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग कर रहीं हैं। 

Created On :   16 Dec 2017 6:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story