बहन हुमा के साथ जन्मदिन मनाएंगे साकिब सलीम

Saqib Salim will celebrate birthday with sister Huma
बहन हुमा के साथ जन्मदिन मनाएंगे साकिब सलीम
बहन हुमा के साथ जन्मदिन मनाएंगे साकिब सलीम

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस) अभिनेता साकिब सलीम ने बुधवार को उम्र के नए पड़ाव में कदम रखा। वहीं कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर हुए लॉकडाउन में उन्होंने घर में ही अपनी बहन और अभिनेत्री हुमा एस कुरैशी के साथ जन्मदिन मनाने की योजना बनाई है।

इस बारे में साकिब ने कहा, इस साल में शांतिपूर्व जन्मदिन मनाने को लेकर आशान्वित हूं। बीते साल मैंने अपने जन्मदिन पर काम किया था, ऐसे में इस साल घर पर रहना सुखदायी है। मैं अपनी बहन हुमा के साथ भी वक्त बिता रहा हूं। हमें चेस खेलना पसंद है और हम वीडियो चैट के माध्यम से अपने परिवार वालों से जुड़े हुए हैं। ऐसा जीवन पाकर मैं धन्य हूं। क्वारंटाइन का यह जन्मदिन हमेशा याद रहेगा।

साकिब आगामि फिल्म 83 में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाया है।

इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

Created On :   8 April 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story