इरफान खान के निधन पर शिवराज ने शोक जताया
By - IANS News |29 April 2020 3:00 AM GMT
इरफान खान के निधन पर शिवराज ने शोक जताया
भोपाल, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इरफान खान अभिनय शब्द की असली परिभाषा देने वाले अभिनेता थे ।
चौहान ने इरफान खान के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, मृत्यु सत्य है और शरीर नश्वर, यह सत्य जानते हुए भी हर व्यक्ति के असमय निधन पर अत्यंत दु:ख होता है। अभिनय शब्द की असली परिभाषा देने वाले अभिनेता इरफान खान के निधन पर भावभीनी श्रद्घांजलि! अपने उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। विनम्र श्रद्घांजलि!
ज्ञात हो कि फिल्म अभिनेता इरफान खान का बुधवार की सुबह मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
Created On :   29 April 2020 8:30 AM GMT
Next Story