Tanhaji: जब तीनों सेना प्रमुखों ने देखी फिल्म, अपने आप में बन गई ​हिस्ट्री...

Tanhaji: जब तीनों सेना प्रमुखों ने देखी फिल्म, अपने आप में बन गई ​हिस्ट्री...

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अजय देवगन स्टारर फिल्म "तानाजी: द अनसंग वॉरियर" को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2020 में अभी तक की सबसे बड़ी हिट रही। फिल्म ने अब तक 167.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ, ​हिस्ट्री भी क्रिएट की है। दरअसल, इस फिल्म को हमारी तीनों सेनाओं के प्रमुख ने एक साथ दिल्ली में देखा। इस दौरान सुपरस्टार अजय देवगन भी उनके साथ ​थे। 

रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हरिंदर सिक्का ने ट्वीट कर लिखा- तानाजी ने हिस्ट्री क्रिएट की है। तीनों सेनाओं के प्रमुख, नेवी चीफ, आर्मी चीफ और एयर चीफ ने साथ मिलकर अजय देवगन और काजोल की देश के हीरो पर बनी फिल्म तानाजी द अनसंग वॉरियर देखी। उन्होंने ये फिल्म दिल्ली में देखी। साथ ही कहा कि फ्रेंड्स इस फिल्म को जरूर देखिए। ये इस दुनिया से अलग है।

अजय ने कहा- शुक्रिया
हरिंदर सिक्का के इस पोस्ट को अजय ने रीपोस्ट किया और कमेंट किया कि तीनों प्रमुख संग शाम बिता कर सम्मान प्राप्त किया। तानाजी को प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।

वीर मराठा योद्धा पर आधारित है फिल्म
फिल्म की बात करें ​तो यह फिल्म तानाजी मालुसरे वीर मराठा योद्धा पर आधारित है। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। तानाजी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। तानाजी को उनके वीर और बहादुर इरादों से लिए जाना गया। तानाजी को 1670 में हुए सिन्हागढ़ युद्ध में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

200 करोड़ पार करेगी फिल्म
अजय ने फिल्म में तानाजी का किरदार निभाया है। काजोल उनकी पत्नी के रोल में हैं। वहीं सैफ उदयभान राठौड़ है। फिल्म में सैफ अली खान का विलेन किरदार लोगों को खूब भा रहा है। ​यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी, एक्शन, ड्रामा लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ​इस वजह से फिल्म ने अब तक 167 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद है जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आकड़ा पार करेगी। 

Created On :   21 Jan 2020 4:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story