वरुण धवन ने 33वें जन्मदिन पर काटा दिल के आकार का केक

Varun Dhawan cut a heart shaped cake on his 33rd birthday
वरुण धवन ने 33वें जन्मदिन पर काटा दिल के आकार का केक
वरुण धवन ने 33वें जन्मदिन पर काटा दिल के आकार का केक

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोनावायरस मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपना 33वां जन्मदिन घर पर अपने करीबी और प्रिय लोगों के साथ मनाया।

वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर किया, जहां वह जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने दिल के आकार की चॉकलेट केक की तस्वीर शेयर की। इसके बाद उन्होंने अपने केक के साथ खुद की एक और तस्वीर शेयर की।

अन्य खबरों के अनुसार, वरुण ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा के कर्मचारियों के लिए मुफ्त भोजन प्रदान किया है जो कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।

अभिनय की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में देखा गया था। वरुण की अगामी फिल्म कुली नंबर 1 है, जिसमें सारा अली खान भी हैं।

Created On :   24 April 2020 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story