Bhoot Review: डराने में कामयाब नहीं हो सके विक्की कौशल, फनी लगेंगी दीवार पर रेंगती चुड़ैलें

Bhoot Review: डराने में कामयाब नहीं हो सके विक्की कौशल, फनी लगेंगी दीवार पर रेंगती चुड़ैलें

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप​ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में विक्की के साथ भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। साथ ही इसका निर्माण करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है। राम गोपाल वर्मा की "भूत" के बाद दर्शकों को लगा इस हॉरर फिल्म में उन्हें कुछ अलग देखने को​ मिलेगा, क्योंकि इसमें विक्की कौशल जैसे कलाकार हैं। लेकिन 2 घंटा 10 मिनट की यह फिल्म भी दर्शकों को डराने में नाकाम साबित हुई। इस फिल्म को भास्कर हिंदी द्वारा 2 स्टार दिए जाते हैं।

य​ह भी पढ़े: यह बॉलीवुड सॉन्ग मचा रहे धूम, मस्ती में मग्न होकर झूम रहे शिव भक्त

कहानी
फिल्म की कहानी की बात जाए तो इसमें पृथ्वी (विकी कौशल) एक शिपिंग अफसर के रोल में हैं। वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी उलझे हुए हैं। इस बीच उन्हें पता चलता है कि समंदर के किनारे एक बहुत बड़ा जहाज बिना किसी क्रू मेंबर के अपने आप पहुंचा है। पृथ्वी इस जहाज की जांच पड़ताल करते हैं और इस दौरान उन्हें कुछ अलग महसूस होता है। विक्की का यह अनुभव जानने के लिए आपको फिल्म देखनी ​होगी।

निर्देशन
रियल स्टोरी पर आधारित फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप​ का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। उनके निर्देशन में जो ​कमी है, वह आपको फिल्म देखकर समझ आ जाएगा। फिल्म में कुछ नया देखने लायक नहीं है। हॉरर के नाम पर फिल्म में बस दीवार पर रेंगती चुड़ैलें ही दिखाईं देंगी। आपको भानु प्रताप सिंह के भूत डरावने कम और फनी ज्यादा लगेंगे। फिल्म का पहला सीन डरावना जरुर है, लेकिन उसके बाद ​दर्शकों का डर कम होता जाता है। कुछ पाइंट पर ऐसा लगता है, जैसे फिल्म को जबरदस्ती खीचा गया है। 

य​ह भी पढ़े: अब ये काम करते नजर आएंगे युवराज सिंह, पत्नी हेजल कीच भी देंगी साथ

एक्टिंग
विक्की की एक्टिंग हमेशा से शानदार रही है। इस फिल्म में भी उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। उनके इमोशंस के जरिए यह फिल्म आपको डरावनी लग सकती है। भूमि और आशुतोष ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। 

कम्प्यूटर ग्राफिक्स, म्यूजिक
फिल्म को ग्राफिक्स की सहायता से डरावना बनाने की कोशिश की गई है। लेकिन कहीं भी आपको ऐसा नहीं लगेगा कि ये कुछ नया है! आपको फिल्म के ग्राफिक्स देखकर लगेगा कि ऐसा तो पिछली फिल्मों में भी दिखाया जा चुका है। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों पर खास असर नहीं डालता है। हॉरर साउंड इफेक्ट ठीक ठाक है। 

क्यों देखें
विक्की कौशल के फैंस और हॉरर फिल्म पसंद करने वाले लोग इस ​फिल्म को जरुर देखें।

Created On :   21 Feb 2020 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story