Shah Rukh Khan Birthday Special: लगातार 12 हिट फिल्में, सबसे अमीर एक्टर, गिनीज बुक में भी नाम दर्ज, शाहरुख की ये उपलब्धियां बनाती हैं उन्हें किंग

लगातार 12 हिट फिल्में, सबसे अमीर एक्टर, गिनीज बुक में भी नाम दर्ज, शाहरुख की ये उपलब्धियां बनाती हैं उन्हें किंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शाहरुख खान पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं। शाहरुख खान सबसे ज्यादा चाहे जाने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं और उन्हें बॉलीवुड के किंग नाम से जाने जाते है। उनके नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। कई रिकॉर्ड्स उनकी फिल्मों से जुड़े हैं तो कई उनकी निजी जिंदगी से जो उन्हें बलीवुड का किंग बनाते हैं। आज उनके 60वें जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके नाम कुछ रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं।

लगातार 12 हिट फिल्में देने का रिकॉर्ड

शाहरुख खान के करियर में कई बार उतार चढ़ाव आए हैं। कभी उनकी फिल्में हिट रहीं, तो कभी फ्लॉप रहीं। साल 2006 से लेकर 2015 तक शाहरुख खान ने लगातार 12 हिट फिल्में दीं। उनके नाम यह बड़ा रिकॉर्ड है। इन सालों में शाहरुख खान ने जो हिट फिल्में दी हैं उनमें 'डॉन', 'चक दे इंडिया', 'ओम शांति ओम', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'माय नेम इज खान', 'जब तक है जान' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' शामिल हैं।

सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाली फिल्म

शाहरुख खान के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो लोगों को हैरान करता है। उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म महाराष्ट्र के मुंबई में मौजूद सिनेमाघर मराठा मंदिर में 19 साल से ज्यादा समय तक चली।

सबसे अमीर एक्टर

शाहरुख खान के नाम सबसे ज्यादा अमीर होने का रिकॉर्ड भी है। साल 2025 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, उनकी नेट वर्थ लगभग 12,490 करोड़ रुपये हो गई है। इससे वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। उनके मुकाबले में भारत का कोई भी एक्टर नहीं है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

शाहरुख खान का एक रिकॉर्ड है, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शाहरुख खान ने 10 जून 2023 को अपने घर मन्नत से अपना सिग्नेचर पोज दिया। मन्नत के बाहर खड़े उनके 300 फैंस ने इसे दोहराया। यह कारनामा रिकॉर्ड बन गया। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया।

सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाले अभिनेता

अभिनेता दिलीप कुमार के बाद शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं। 8 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। शाहरुख खान को अलग-अलग कैटगरी में कुल 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले हैं। उनके नाम 1 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 7 इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड, 17 स्क्रीन अवॉर्ड और 5 स्टारडस्ट अवॉर्ड हैं। उन्हें साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Created On :   2 Nov 2025 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story