- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- मार्स प्लैनेट पर जानवर की मौजूदगी...
फैक्ट चेक: मार्स प्लैनेट पर जानवर की मौजूदगी का वीडियो एआई निर्मित, रिवर्स सर्च में पता चला सच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में एक जानवर को भागते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो मार्स ग्रह की है जहां एक अजीब से जानवर की मौजूदगी देखी जा सकती है। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह गलत है। रिवर्स सर्च में साफ हो गया कि क्लिप एआई की मदद से बनाई गई है जिसके जरिए लोगों में झूठ फैलाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?
'chambal.ke.dhakad' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा-
“मंगल ग्रह पर क्या घूम रहा था?!”—रोवर की नई फुटेज ने वैज्ञानिकों को कर दिया हैरान। मंगल ग्रह से आई नई वीडियो फुटेज ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और स्पेस एक्सपर्ट्स के बीच हलचल मचा दी है। रोवर द्वारा भेजी गई इस रिकॉर्डिंग में दूर सतह पर एक अजीब, हिलती हुई आकृति दिखाई देती है। शुरुआत में यह आकृति किसी साधारण चट्टान जैसी लगती है—स्थिर, सामान्य और ग्रह के लाल रेगिस्तान में घुली हुई।
लेकिन फिर…
कुछ हिलता है।
कैमरे में कैद यह आकृति लंबी, पतली और मंगल की सतह पर आमतौर पर दिखने वाली किसी भी चीज़ से बिलकुल अलग दिखाई देती है। इसकी गति धीमी और अनियमित है, जिससे इसकी पहचान को लेकर रहस्य और गहरा हो गया है।
विशेषज्ञों की राय बंटी हुई:
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सिर्फ एक ऑप्टिकल इल्यूजन, हवा से हिलती सतही परत या रोवर की लेंस पर पड़ने वाली रोशनी का असर हो सकता है।
जबकि अन्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह अब तक रोवर द्वारा कैद किए गए सबसे रहस्यमयी पलों में से एक हो सकता है—संभावित रूप से कोई अनजाना भू-आकृतिक असर, शैडो मूवमेंट या माइक्रो-लैंडस्लाइड भी इसका कारण हो सकता है।
NASA भी इस फुटेज की गहन जांच कर रहा है।
मंगल के इस रहस्यमयी दृश्य ने एक बार फिर यह सवाल जगा दिया है—
“क्या वहां हमारी समझ से परे कुछ और भी है?”
क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?'
वायरल घबर सी सच्चाई पता लगाने के लिए हमने एआई डिटेक्टर टूल की सहायता ली। हाइव मॉडरेशन टूल के मुताबिक, वीडियो 99.9 फीसदी एआई की मदद से जनरेट की गई है।
Created On :   2 Dec 2025 3:09 PM IST












