फैक्ट चेक: महेंद्र सिंह धोनी को ले जा रही पुलिस का वीडियो वायरल, पूर्व कैप्टन की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर झूठी, जानें पूरी स्टोरी

महेंद्र सिंह धोनी को ले जा रही पुलिस का वीडियो वायरल, पूर्व कैप्टन की गिरफ्तारी से जुड़ी खबर झूठी, जानें पूरी स्टोरी
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है। क्लिप में कुछ पुलिसकर्मियों को उन्हें ले जाते हुए देखा जा सकता है। असल में पुलिस वाले उन्हें लोगों की भीड़ से बचा रहे थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर अचानक छाने लगे हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें लोगों से घिरे हुए देखा जा सकता है। बस इतना ही नहीं बल्कि क्लिप में कुछ पुलिसकर्मी उन्हें ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को यूके में गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह गलत है। असल में 2022 में वह लंदन गए हुए थे। उस दौरान धोनी के चाहने वालों ने उन्हें घेर लिया था और तब कुछ पुलिस वाले उन्हें सुरक्षित ले गए थे।

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है वायरल?

‘cricket_adda_18_45’ नामक इंस्टाग्राम यूजर ने धोनी की वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा- एमएस धोनी को ब्रिटिश पुलिस ने गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े -SIR के मुद्दे पर कांगना रनौत ने नहीं साधा चुनाव आयोग पर निशाना, वायरल दावे में नहीं है कोई सच्चाई, एडिटेड वीडियो हो रहा शेयर

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल खबर की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद ली। क्लिप के स्क्रीनशॉट लेने के बाद टूल की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें आज तक की न्यूज रिपोर्ट मिली जो वायरल वीडियो से संबंध रखती है। 17 जुलाई 2022 को पब्लिश की गई रिपोर्ट में लिखा है- MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा और फैन फॉलोइंग क्या है, यह शायद ही किसी को बताने की जरूरत होगी। माही की हर अदा के लोग दीवाने हैं। धोनी को देखकर लोग उनसे ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

रिपोर्ट में आगे लिखा है कि- ऐसा ही कुछ इस बार लंदन की सड़कों पर देखने को मिला है। भारतीय टीम को दो वर्ल्ड कप और एक चैम्पियंस ट्रॉफी जिता चुके धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी का सड़क पर चलना ही मुश्किल हो गया।


यह भी पढ़े -डीपफेक वीडियो अलर्ट पाकिस्तानी एक्स हैंडल ने एयर मार्शल का फर्जी वीडियो फैलाया, फैक्ट चेक में गलत निकला दावा

Created On :   12 Nov 2025 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story