Fake News: पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की फेक न्यूज वायरल

Fake News: Fake news viral of the demise of former Chief Minister and father of Akhilesh Yadav Mulayam Singh Yadav
Fake News: पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की फेक न्यूज वायरल
Fake News: पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के निधन की फेक न्यूज वायरल

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। 

किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने पोस्ट कर यही दावा किया है। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल, 4 अक्टूबर 2020 को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ है, न कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का। विकीपीडिया ने भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को ही मृत घोषित कर दिया। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विकीपीडिया पेज का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।  समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव नाम के जिस नेता की मृत्यु हुई, वे 92 वर्षीय पूर्व एमएलसी थे। 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उन्हें श्रद्धां​जलि दी थी। 

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल 4 अक्टूबर 2020 को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ है, न कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का। 
 

Created On :   6 Oct 2020 9:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story