Fake News: महाराष्ट्र में हारने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मजार पर चादर चढ़ाई?

Maharashtra devendra fadnavis went offer sheet on the mazar, fact check
Fake News: महाराष्ट्र में हारने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मजार पर चादर चढ़ाई?
Fake News: महाराष्ट्र में हारने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मजार पर चादर चढ़ाई?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जुड़ी एक पोस्ट काफी शेयर हो रही है। दावा किया जा रहा कि महाराष्ट्र में हारने के बाद फडणवीस मजार में चादर चढ़ाने गए थे। फेसबुक पर इसे Mohd Sakib""इराकी"" ने शेयर किया है। पोस्ट में कैप्शन लिखा है, महाराष्ट्र में हारने के बाद पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री फडणविस मजार में चादर चढ़ाने पहुंचे। अब भौंके जैसे राहुल गांधी के टाइम भौंकते हो। अरे बाप रे मुल्लों वाली टोपी भी पहने है मत्था भी टेके हैं अब तो पक्का हिंदू खतरे में फिर रहा जागो भक्तों जागो। 

क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। पड़ताल में हमें इंडियन एक्सप्रेस की 6 जनवरी 2015 की एक न्यूज मिली। खबर के अनुसार, दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरू डॉक्टर सैयदना बुरहानुद्दीन की पहली बरसी के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। 

देवेंद्र फडणवीस खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। इससे यह साफ है देवेंद्र फडणवीस ने हारने के बाद मजार पर चादर चढ़ाने नहीं गए थे। 
 

Created On :   2 Dec 2019 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story