आगामी हैंडसेट: Lava Shark Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, IMEI वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Lava Shark Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, IMEI वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेक कंपनी लावा (Lava) इन दिनों अपने नए हैंडसेट शार्क प्रो 5जी (Shark Pro 5G) पर काम कर रही है। हाल ही में यह फोन IMEI डेटाबेस पर लिस्ट हुआ है, जो इस बात का संकेत देता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि, कंपनी ने पिछले महीने ही भारत में लावा शार्क 2 4G (Lava Shark 2 4G) को लॉन्च किया था। फिलहाल, जानते हैं आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...

IMEI डेटाबेस पर आया नजर

टेक ब्लॉगर पारस गुगलानी (@passionategeekz) का दावा है कि लावा शार्क प्रो 5G जल्द ही शार्क सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर भारत में लॉन्च होगा। खबर है कि फोन को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर LXX527 के साथ देखा गया है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, सही लॉन्च डेट और कीमत अभी भी सामने नहीं आई है। वहीं कंपनी ने भी इस फोन की कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

शार्क सीरीज का चौथा फोन

आपको बता दें कि, आने वाला हैंडसेट शार्क सीरीज का चौथा फोन होगा। इससे पहले कंपनी लावा शार्क (Lava Shark), लावा शार्क 2 (Lava Shark 2) और शार्क 5G (Shark 5G) को पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

बीते महीने अक्टूबर में कंपनी ने लावा शार्क 2 को 19,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज वाले अकेले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। शॉर्ट में, Shark 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिपसेट है, जिसे 4GB RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे की बात करें तो, Lava Shark 2 में सिंगल 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। फोन डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। इसमें 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

Created On :   22 Nov 2025 3:09 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story