- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Lava Yuva Star 3 भारत में जल्द हो...
आगामी हैंडसेट: Lava Yuva Star 3 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, हैंडसेट की रियर डिजाइन हुई लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेक कंपनी लावा (Lava) अपनी नई बजट स्मार्टफोन लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में एक नए मॉडल युवा स्टार 3 (Lava Yuva Star 3) से जुड़ी एक इमेज लीक हुई है। इसमें हैंडसेट के पिछले डिजाइन की शुरुआती झलक मिली है, जिससे एक नए कैमरा मॉड्यूल और क्लीन मैट फिनिश का संकेत मिलता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी इस हैंडसेट को लेकर नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट से पता चलता है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है और कई कलर ऑप्शन में आ सकता है। आइए जानते हैं आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -भास्कर हिन्दी मोबाइल ऐप अब शाओमी के ऑफिशियल स्टोर पर भी उपलब्ध, लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए आज ही करें इंस्टॉल
Lava Yuva Star 3 संभावित डिजाइन
YTECHB द्वारा पब्लिश की गई एक लीक इमेज में, लावा युवा स्टार 3 में हल्के घुमावदार किनारों के साथ मैट ब्लैक फिनिश दिखाई देता है। ऊपर बाईं ओर, इसमें एक गोल आयताकार कैमरा आइलैंड है, जिसमें दो गोलाकार कैमरा रिंग वर्टिकली स्टैक किए गए हैं। टॉप लेंस के दाईं ओर एक LED फ्लैश लगा है, जबकि मॉड्यूल पर लिखा टेक्स्ट 13-मेगापिक्सल AI कैमरा सेटअप का संकेत देता है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy A07 5G भारत में 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा और डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च, कीमत 15999 रुपए से शुरू
फ्लैश के नीचे, एक छोटा गोलाकार एलिमेंट या तो एक डेकोरेटिव टच या सेंसर जैसा डिटेल जोड़ता है। दाईं ओर, हम वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी देखा जा सकता है। लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि लावा युवा स्टार 3 ब्लैक के अलावा और भी कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े -Xiaomi Black Shark ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, मिलेगा स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट और 8.8-इंच डिस्प्ले
लीक हुई युवा स्टार 3 इमेज में देखे गए रेकटेंगुलर कैमरा आइलैंड के विपरीत, पिछले हैंडसेट लावा युवा स्टार 2 (Lava Yuva Star 2) में पीछे की तरफ वर्टिकली रखा गया पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल है। इसमें 13-मेगापिक्सल का मेन रियर सेंसर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। आगामी हैंडसेट Yuva Star 2 का सक्सेसर होगा, जिसे बीते साल मई में 6,499 रुपए में लॉन्च किया गया था।
Created On :   6 Feb 2026 6:38 PM IST












