लैपटॉप: Lenovo Yoga 7 2-in-1 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 14-इंच OLED टच डिस्प्ले और इंटेल कोर अल्ट्रा 7 चिप

Lenovo Yoga 7 2-in-1 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 14-इंच OLED टच डिस्प्ले और इंटेल कोर अल्ट्रा 7 चिप
  • इसमें 32GB तक रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज दी गई है
  • इस लैपटॉप में 14 इंच की WUXGA OLED स्क्रीन दी गई है
  • Lenovo Yoga 7 2-in-1 लैपटॉप विंडोज 11 पर रन करता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने भारत में अपना नया कन्वर्टिबल लैपटॉप योगा 7i 2-इन-1 (Lenovo Yoga 7 2-in-1) लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 14-इंच OLED स्क्रीन दी गई है। यह Intel Core Ultra 5 और Core Ultra 7 CPU के साथ 32GB तक रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज से लैस है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत और फीचर्स...

Lenovo Yoga 7 2-in-1 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में लेनोवो योगा 7i 2-इन-1 (2024) के इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीपीयू और 2.8K OLED स्क्रीन वाले वेरिएंट को 1 लाख 01 हजार 990 रुपए की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। लैपटॉप को टाइडल टील कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी तक अन्य वेरिएंट की कीमतों की घोषणा फिलहाल नहीं की है। इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ अन्य खुदरा दुकानों से भी खरीदा जा सकता है।

Lenovo Yoga 7 2-in-1 की स्पेसिफिकेशन

इस लैपटॉप में 14 इंच की WUXGA OLED स्क्रीन दी गई है, जो कि 1,920x1,200 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले अधिकतम 600 निट्स तक की ब्राइटनेस प्रदान करती है। वहीं हाई रेजॉल्यूशन चाहने वाले ग्राहकों के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 2.8K OLED स्क्रीन का विकल्प भी दिया गया है। दोनों डिस्प्ले लेनोवो के डिजिटल पेन को सपोर्ट करते हैं, जो अलग से बेचे जाते हैं।

इसमें लेनोवो ट्रूब्लॉक प्राइवेसी शटर और दो बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ 2-मेगापिक्सल का फुल-एचडी+ इंफ्रारेड कैमरा दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर रन करता है और इसमें इंटेल आर्क ग्राफिक्स के साथ इंटेल कोर अल्ट्रा 7 सीपीयू दिया गया है। इसमें मल्टीटास्किंग के लिए 32GB तक LPDDR5X रैम दी गई है। लैपटॉप में 1TB तक PCIe M.2 Gen4 SSD स्टोरेज मिलती है।

लैपटॉप में रैपिड एक्सप्रेस चार्ज को सपोर्ट करने वाली 71Wh इंटीग्रेटेड बैटरी दी गई है, जिसे सिर्फ 15 मिनट के चार्ज के साथ तीन घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं कंपनी का दावा है कि, लोकल वीडियो प्लेबैक के दौरान एक बार चार्ज करने पर 22.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो योगा 7आई 2-इन-1 में वाई-फाई 6ई और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट, साथ ही दो थंडरबोल्ट 4/यूएसबी 4.0 पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई 1.4बी पोर्ट, एक शामिल है। इसके अलावा इसमें माइक्रो एसडी कार्ड रीडर, और एक कॉम्बो ऑडियो जैक दिया गया है।

Created On :   26 April 2024 9:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story