- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- मेटा ने लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लास,...
Meta Glasses: मेटा ने लॉन्च किए नए स्मार्ट ग्लास, म्यूज स्पार्क एआई और 12MP कैमरे से हैं लैस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने अपने नए AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं। कंपनी ने इन्हें Meta और EssilorLuxottica की पार्टनरशिप में लॉन्च किया है। नए स्मार्ट ग्लास में 12 मेगापिक्सल कैमरा, उन्नत AI असिस्टेंट और हैंड्स-फ्री फीचर्स दिए गए हैं। नए Meta Glasses तीन डिजाइन ऑप्शन Meta Adventurer, Meta Fury और Kylie Jenner Edition में उपलब्ध होंगे। इन स्मार्ट ग्लासेस में फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 12MP कैमरा है। साथ ही इनमें ओपन-ईयर ऑडियो, एडवांस AI असिस्टेंट और हैंड्स-फ्री फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Samsonite ने बिल्ट-इन वेप्वाइंट लगेज ट्रैकिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया Zipprix FT सूटकेस, जानिए इसकी कीमत और खूबियां
Meta Glasses कीमत
इन स्मार्ट ग्लासेस की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 28,000 रुपए) रखी गई है। Meta का लक्ष्य AI और वियरेबल टेक्नोलॉजी को आम उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है, जिससे हैंड्स-फ्री डिजिटल एक्सपीरियंस को बढ़ावा मिल सके।
Meta Glasses की स्पेसिफिकेशन
इन स्मार्ट ग्लास में Meta का नया AI मॉडल Muse Spark AI दिया गया है, जो पहले के AI सिस्टम की तुलना में बेहतर मल्टीमॉडल समझ और फास्ट रिस्पॉन्स देने में सक्षम बताया जा रहा है। यूजर्स आवाज के जरिए सवाल पूछ सकते हैं, आसपास की वस्तुओं की जानकारी ले सकते हैं और कई कार्य बिना फोन निकाले कर सकते हैं।
नए ग्लास में 12MP कैमरा लगाया गया है, जो 3K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यूजर्स फोटो और वीडियो सीधे चश्मे से कैप्चर कर सकते हैं। कैमरे के साथ कई माइक्रोफोन और ओपन-ईयर स्पीकर भी दिए गए हैं, जिससे कॉलिंग, म्युजिक सुनना और वॉयस कमांड का उपयोग आसान हो जाता है।
यह भी पढ़े -Realme P4x 4G मलेशिया में Unisoc T7250 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन
इनमें दी गई बैटरी को एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 घंटे तक यूज किया जा सकता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल 40–48 घंटे तक अतिरिक्त बैकअप मिलता है। इनमें IPX4 वॉटर रेजिस्टेंस है यानी हल्की बारिश और पसीने से सुरक्षा मिलती है।
Created On :   24 Jun 2026 4:21 PM IST

