भारत में उपलब्ध हुई Apple Watch Series 4, मिल रहे ये आॅफर

Apple  Watch Series 4 Price in India to Start at Rs. 40,900
भारत में उपलब्ध हुई Apple Watch Series 4, मिल रहे ये आॅफर
भारत में उपलब्ध हुई Apple Watch Series 4, मिल रहे ये आॅफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी Apple के iPhone का दीवाना हर कोई है, लेकिन Apple Watch की दीवानगी भी कम नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2018 की दूसरी तिमाही में Apple ने कुल 35 लाख स्मार्टवॉचेज की बिक्री की थी। यह बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30 फीसदी अधिक है।

हाल ही में कंपनी ने Apple Watch Series 4 को भारत में उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि कंपनी ने सितंबर माह की शुरुआत में iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone Xr के साथ Apple Watch Series 4 भी लॉन्च की गई थी।

लॉन्च आॅफर
Apple Watch S4 पर कई सारे लॉन्च आफर्स दिए जा रहे हैं। इनमें No Cost EMI, Cash Back और Card Discounts सहित अन्य ऑफर्स शामिल हैं। इस वॉच को फिलहाल Online स्टोर पर लिस्ट किया गया है। IndiaiStore पर City Bank के क्रेडिट कार्ड और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, Non EMI खरीदारी पर 5 गुना रिवॉर्ड्स प्वाइंट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा Bajaj Finserv के कार्ड पर No Cost EMI  उपलब्ध है।

कीमत
Apple की यह वॉच दो साइज में आती है इनमें 40mm और 44mm शामिल है। बात करें कीमत की तो GPS वर्जन में इस वॉच के 40mm वेरिएंट की कीमत 40,900 रुपए है। वहीं, इसके 44mm वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपए है। इसके अलावा सेल्यूलर एडिशन में 40mm वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपए है। इसमें एल्यूमिनयम केस के साथ Silver, Space Gray और Gold कलर वेरिएंट आॅप्शन मिलता है।

इस वॉच का एक स्टेनलेस स्टील 40mm वेरिएंट भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 67,900 रुपए से शुरु होती है। वहीं इसका मालैनिज लूप रिस्टबैंड वेरिएंट की कीमत 76,900 रुपए और 44mm स्पोर्ट्स बैंड वेरिएंट 71,900 रुपए है। इसके अलावा सेल्युलर में 44mm के साथ मिलनीज लूप रिस्टबैंड वाले वेरिएंट की कीमत 80,900 रुपए है। स्टेनलेस स्टील केस में दो विकल्प Space Black और Gold कलर दिए गए हैं।

Created On :   23 Oct 2018 6:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story