Asus ने भारत में लॉन्च किए चार लैपटॉप, खास है गेमिंग लैपटॉप

Asus launches four laptops in India, special gaming laptops
Asus ने भारत में लॉन्च किए चार लैपटॉप, खास है गेमिंग लैपटॉप
Asus ने भारत में लॉन्च किए चार लैपटॉप, खास है गेमिंग लैपटॉप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की टेक कंपनी Asus ने भारत में अपने तीन नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। इनमें 14 X403, webbook 14 X409 और webbook 15 X509 शामिल है। इनमें से X403 में फास्ट चार्जिंग दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी मदद से लैपटॉप की बैटरी 49 मिनट में 60 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। वहीं एक बार फुल चार्ज होने पर इसे 24 घंटे तक यूज किया जा सकता है। 

बात करें कीमत की तो webbook 15 X509 की कीमत 30,990 रुपए है वहीं webbook 14X409 की कीमत 32,990 रुपए व webbook 14X403 की कीमत 54,990 रुपए रखी गई है। 

गेमिंग लैपटॉप
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपना नया अल्ट्रा स्लिम गेमिंग लैपटॉप भी लॉन्च दिया है। यह एक गेमिंग डिलाइस है, जिसकी कीमत 99,990 रुपए रखी गयी है। Asus ROG Zephyrus GA502 लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह लैपटॉप 20mm पतला है और इसका वजन 2.1 किग्रा है। 

Asus ROG Zephyrus GA502 लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD IPS एंटी ग्लेयर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं इसका स्क्रीन टु बॉडी रेशियो 81 प्रतिशत है। इस लैपटॉप में इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम भी है। जिससे यह परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करता है। 

लैपटॉप AMD Ryzen 7 3750H APU प्रोसेसर से लैस है। इस लैपटॉप में Nvidia GeForce GTX 1660Ti कार्ड भी दिया गया है। 1080p गेमिंग के लिए यह एंट्री लेवल कार्ड है।

Asus ROG Zephyrus लैपटॉप में 32GB DDR4 और 512GB SSD दी गई है। इस लैपटॉप में 76Wh लीथियम-आयन बैटरी , 180W पावर अडॉप्टर दिए गए हैं। 76 डब्ल्यूएच लिथियम-ऑयन बैटरी से लैस होने के साथ ही इस लैपटॉप में 180 पावर का एडैप्टर दिया गया है। विंडोज 10 होम के साथ इसमें प्रीलोडेड आसुस एप भी है।

Created On :   5 Sep 2019 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story