Flipkart Big Billion Days: स्मार्टफोन पर 25,000 तो टीवी पर 70 हजार तक की छूट

flipkart big billion day sale discount on smartphones television and electronic gadgets
Flipkart Big Billion Days: स्मार्टफोन पर 25,000 तो टीवी पर 70 हजार तक की छूट
Flipkart Big Billion Days: स्मार्टफोन पर 25,000 तो टीवी पर 70 हजार तक की छूट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट flipkart की 4 दिन तक चलने वाले flipkart big billion days सेल मंगलवार से शुरू हो गई। ये सेल 24 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में कंपनी कई सारे प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है। flipkart की इस सेल में यूजर्स को 1 हजार रुपए से लेकर 25 हजार तक का डिस्काउंट स्मार्टफोन पर मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी कई बिग साइज टीवी पर 70% तक का डिस्काउंट दे रही है, यानी सीधे-सीधे 70 हजार की छूट मिल रही है। इसके साथ ही कई और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान पर भी कंपनी डिस्काउंट और ऑफर्स लेकर आई है। 

39,999 रुपए का फोन सिर्फ 14,999 में

flipkart की इस सेल में Huawei P9 सिर्फ 14,999 रुपए में मिलेगा, जिसकी एक्चुअल कॉस्ट 39,999 रुपए है। इसके साथ ही Samsung Galaxy S7 29,990 रुपए, Xiaomi Redmi-4A 6,999 रुपए और Xiaomi Mi A1 सिर्फ 14,999 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ ही Samsung Galaxy On5, On7 और Samsung Galaxy J3 Pro पर 7,000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

इन स्मार्टफोन पर मिलेगी 1000 रुपए से ज्यादा की छूट

इसके साथ ही इस सेल में कई और स्मार्टफोन्स पर 1000 रुपए या उससे ज्यादा की छूट दी जा रही है। सेल में Infinix Hot 4 Pro और Moto C plus पर 1000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 6,499 रुपए वाला Panasonic P85 4,999 रुपए और 7,4999 रुपए वाला Swipe Elite Sense 5,999 रुपए में मिलेगा। वहीं Xolo Era 1X भी 1 हजार की छूट के साथ 3,999 रुपए में मिल रहा है। साथ ही Asus Zenfone 4 Selfie और Panasonic Eluga Ray-700 पर भी कंपनी 1000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। 

बिग साइज टीवी पर 70,000 तक की छूट

इस सेल में कंपनी टेलीविजन, AC, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर 70% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्मार्ट और अल्ट्रा एचडी टीवी पर 40% की छूट भी मिलेगी। इतना ही नहीं कई बिग साइज टीवी पर कंपनी 70,000 रुपए तक की छूट दे रही है। इसके अलावा पॉवरबैंक, iPad, स्मार्टवॉच और कई गैजेट्स पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं होम डेकोर प्रोडक्ट्स में भी कंपनी 40% से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। 

Created On :   20 Sep 2017 3:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story