4 जीबी रैम, 16MP + 5MP प्राइमरी कैमरे के साथ भारत में नोकिया 6.1 प्लस लॉन्च, साथ ही नोकिया 5.1 प्लस भी लॉन्च

4 जीबी रैम, 16MP + 5MP प्राइमरी कैमरे के साथ भारत में  नोकिया 6.1 प्लस लॉन्च, साथ ही नोकिया 5.1 प्लस भी लॉन्च
4 जीबी रैम, 16MP + 5MP प्राइमरी कैमरे के साथ भारत में नोकिया 6.1 प्लस लॉन्च, साथ ही नोकिया 5.1 प्लस भी लॉन्च
हाईलाइट
  • 21 अगस्त तक हो सकता है भारत में लॉन्च
  • फोन में है शानदार कैमरा
  • भारत में जल्द लॉन्च होगा नोकिया का नया स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोकिया ने कुछ समय पहले चीन में अपना नया स्मार्टफोन नोकिया एक्स 6 लॉन्च कर दिया है। वहीं विश्व बाजार में इसका नाम नोकिया 6.1 प्लस है। नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस को 21 अगस्त को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया अपने इन नए स्मार्टफोन के साथ मोबाइल बजार में अन्य कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार है।

शानदार कैमरा
नोकिया के 6.1 प्लस  की सबसे बड़ी खूबी इसका कैमरा है। इस फोन के कैमरा सेक्शन में डुअल सेन्सर 16MP + 5MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। नोकिया का यह नया फोन फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है। वहीं 16MP फ्रंट कैमरे से यूजर्स हाई क्वालिटी सेल्फी भी ले पाएंगे।

यह हो सकती है कीमत 
नोकिया 6.1 प्लस की भारतीय बजार में क्या कीमत होगी फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। हॉन्गकॉन्ग में इसकी कीमत 20,100 रुपए तक है। भारत में भी यह फोन लगभग इतनी ही कीमत में उपलब्ध हो सकता है। भारत में नोकिया का यह नया फोन दो कलर काम्बिनेशन ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा।

Created On :   18 Aug 2018 7:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story