Samsung Galaxy J7 Duo के बारे में जानकारी लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy J7 Duo With Android Oreo Tipped to Launch soon
Samsung Galaxy J7 Duo के बारे में जानकारी लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy J7 Duo के बारे में जानकारी लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Samsung SM-J720F जिसे पहले  Galaxy J8 (2018) कहा गया था, वह अब  Galaxy J7 Duo नाम से लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन की चर्चा लिस्टिंग साइट गीकबेंच और जीएफएक्सबेंच पर देखे जाने के बाद शुरू हो गई है। साइट पर हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि SM-J720F दरअसल Galaxy J7 Duo है। बूटलोडर से इस कथित गैलेक्सी जे7 डुओ की बूट स्क्रीन भी देखी गई है। इसमें भी नाम Galaxy J7 Duo ही दिख रहा है। तस्वीर 720x1280 रिजॉल्यूशन में है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हैंडसेट में रेग्युलर एचडी डिस्प्ले पैनल होगा। फर्मवेयर वर्ज़न की बात करें तो यह  J720FDDU1ARCJ / J720FODM1ARCJ / J720FXXU1ARCB है।

 

Image result for Samsung Galaxy J7 Duo



जीएसएम अरीना द्वारा पोस्ट किए गए कुछ स्क्रीनशॉट में कर्नल और सिस्टम फ्लैश फाइल दिख रही है। इनके मुताबिक, हैंडसेट में एक्सीनोस 7885 प्रोसेसर काम करेगा। हैंडसेट के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने की संभावना है। हम यह भी कह सकते हैं कि इसके टॉप पर सैमसंग एक्सपीरिएंस यूआई होगी।

पिछली लिस्टिंग की बात करें तो Samsung SM-J720F के लिए 5.5 इंच के टचस्क्रीन पैनल का अनुमान लगाया गया था। साथ ही कहा गया था कि फोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम विकल्प में आएगा। इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा। साथ ही 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। गीकबेंच साइट की लिस्टिंग बताती है कि इसे जनवरी में अपलोड किया गया था। लिहाज़ा कहा जा सकता है हैंडसेट को आने में अब बहुत देर नहीं होगी।

Created On :   4 April 2018 5:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story