- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- NoiseFit Halo 3 भारत में 5,499 रुपए...
न्यू स्मार्टवॉच: NoiseFit Halo 3 भारत में 5,499 रुपए की कीमत में लॉन्च, इसमें है 7 दिन तक चलने वाली बैटरी और 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टवॉच बनाने वाली भारतीय कंपनी Noise ने भारत में अपनी नई NoiseFit Halo 3 को लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ एक गोल डायल और कंपनी के नॉइज AI प्रो सिस्टम के माध्यम से AI-डेडिकेटेड प्रोडक्टिविटी फीचर्स हैं। यह क्यूआर कोड स्टोरेज, हेल्थ ट्रैकिंग टूल, वॉइस-वेस्ड फीचर्स और एक कस्टमाइज्ड स्मार्ट डैशबोर्ड का भी सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइस को सपोर्ट करती है।
बात करें कीमत की तो, कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, NoiseFit Halo 3 को भारत में 5,499 रुपए की प्राइस पर लॉन्च की गई है। यह मेटल ब्लैक, लेदर ब्राउन, लेदर ब्लू और सिलिकॉन ब्लैक वेरिएंट में आती है। स्मार्टवॉच वर्तमान में नॉइज वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Sony Xperia 1 VIII अगले हफ्ते होगा लॉन्च, Sony ने नए Xperia 1 सीरीज फोन के लॉन्च का टीजर जारी किया
NoiseFit Halo 3 के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्मार्टवॉच में एक इंटीग्रेट स्ट्रैप लेआउट और एक गोल-डायल डिजाइन है। नॉइज ने स्मार्टवॉच को अपने नॉइज एआई प्रो सिस्टम से लैस किया है, जिसमें वॉयस कमांड, मॉर्निंग समरी, एआई वॉयस ट्रांसक्रिप्शन और सुपर नोटिफिकेशन सपोर्ट शामिल है। कंपनी का कहना है कि सुपर नोटिफिकेशन डेडिकेटेड एंड्रॉइड डिवाइसों पर ओटीपी, राइड अलर्ट और डिलीवरी नोटिफिकेशन जैसे अपडेट पेश कर सकता है।
NoiseFit Halo 3 में एक कस्टमाइज्ड स्मार्ट डैशबोर्ड भी शामिल है जो 5 विजेट तक का सपोर्ट करता है। यूजर्स म्युजिक कंट्रोल, AQI अपडेट, हाइड्रेशन रिमाइंडर और स्लीप ट्रैकिंग जैसी फीचर्स के लिए विजेट जोड़ सकते हैं। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए, एक-टैप हार्ट मॉनिटरिंग, टेंशन ट्रैकिंग और SpO2 मॉनिटरिंग का सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़े -Itel Zeno 200 भारत में Unisoc T7250 चिपसेट और 13-मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
स्मार्टवॉच पूरे दिन कंटीन्यू हेल्थ ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच एंड्रॉइड और आईओएस दोनों स्मार्टफोन के साथ संगत है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।
Created On :   9 May 2026 4:30 PM IST













