आगामी हैंडसेट: OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite की भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का भी खुलासा किया

OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite की भारत में इस दिन होंगे लॉन्च, कंपनी ने मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का भी खुलासा किया
वनप्लस ने नॉर्ड 6 लाइनअप में दो और नए मॉडल लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसमें नॉर्ड सी6 (OnePlus Nord CE 6) और सीई 6 लााइट (CE 6 Lite) शामिल होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वन्प्लस (OnePlus) ने इस महीने की शुरुआत में भारत और चुनिंदा वैश्विक बाजारों में अपने नए हैंडसेट वनप्लस नॉर्ड 6 (Nord 6) को लॉन्च किया था। वहीं कंपनी ने इस लाइनअप में दो और नए मॉडल लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसमें नॉर्ड सी6 (OnePlus Nord CE 6) और सीई 6 लााइट (CE 6 Lite) शामिल होंगे। दोनों ही आगामी फोन कीमत और हार्डवेयर के मामले में नॉर्ड 6 से नीचे रहेंगे। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर के माध्यम से OnePlus Nord CE 6 लाइनअप के बारे में मुख्य जानकारी का खुलासा किया है, जिसमें डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स शामिल हैं।

OnePlus Nord CE 6 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट

OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाले हैं। OnePlus India के आधिकारिक X पेज पर लॉन्च की तारीख की घोषणा की गई है। ये दोनों स्मार्टफोन Amazon के जरिए OnePlus India स्टोर जैसे अन्य चैनलों पर भी उपलब्ध होंगे। Amazon पर इन दोनों फोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट बनाई गई है, जहां आप लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं और ज्यादा जानकारी के लिए सब्सक्राइब भी कर सकते हैं।

OnePlus Nord CE 6 की डिजाइन और कलर ऑप्शन

डिजाइन की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 देखने में काफी हद तक OnePlus के हाल के फोन जैसा ही लगता है, जिसमें छोटा और सामान्य कैमरा डिजाइन है। इसमें कैमरा आइलैंड पर एक टेक्सचर्ड फिनिश नजर आती है। इस स्मार्टफोन में पीछे की तरफ दो कैमरा सेंसर और किनारे पर एक LED फ्लैश दिया गया है। यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लैक, व्हाइट, और लाइट ब्लू शामिल होंगे।

OnePlus Nord CE 6 के स्पेसिफिकेशन्स

आधिकारिक टीजर के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 में 1.5K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 1,800 nits और PWM डिमिंग 3,840Hz है। इसमें 144 FPS गेमिंग सपोर्ट और 3,200 टच सैंपलिंग रेट भी मिलेगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगा होगा। यह चिपसेट एक मिड-रेंज फोन के तौर पर सामान्य से लेकर मध्यम इस्तेमाल के लिए भी काफी सक्षम है।

Nord CE 6 में पावर बैकअप के लिए 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह BGMI खेलने पर 10 घंटे तक और YouTube देखने पर 30 घंटे तक चलेगी। इस हैंडसेट में 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह पावर बैंक का भी काम कर सकता है। 8,000mAh की बैटरी होने की वजह से, Nord CE 6 एक दिन से ज्यादा समय तक आसानी से चल पाएगा। OnePlus की फ्लैगशिप 15 सीरीज की तरह ही, Nord CE 6 को भी धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68, 69/69K रेटिंग मिली है।

Created On :   20 April 2026 12:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story