- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- OnePlus Pad 3 Pro चीन में लॉन्च,...
वनप्लस का सबसे पावरफुल टैबलेट: OnePlus Pad 3 Pro चीन में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 13.2-इंच 144Hz डिस्प्ले से है लैस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में OnePlus ने अपना नया प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 3 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे पावरफुल OnePlus टैबलेट है, जिसमें लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 13.2-इंच की LCD स्क्रीन है। OnePlus Pad 3 Pro में 13,380mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फिलहाल यह डिवाइस केवल चीनी बाजार में उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
OnePlus Pad 3 Pro की कीमत और कलर ऑप्शन
चीन में, OnePlus Pad 3 Pro के बेस वेरिएंट (12GB रैम और 256GB स्टोरेज) की कीमत CNY 4,400 (लगभग 61,400 रुपए) रखी गई है। यह 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः CNY 4,900 (लगभग 68,500 रुपए) और CNY 5,400 (लगभग 75,500 रुपए) है। यह टैबलेट डार्क ब्राउन और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल इसे चीन में Oppo के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है।
यह भी पढ़े -Honor 600 Smart 5G जल्द हो सकता है लॉन्च, फ्रेंच वेबसाइट पर 7,700mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्ट
OnePlus Pad 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस टैबलेट में 13.2-इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3,392×2,400 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 7:5 और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है, इसमें 98 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गैमट कवरेज, 315ppi पिक्सल डेंसिटी और 540Hz तक का सैंपलिंग रेट मिलता है। यह Dolby Vision और HDR Vivid को भी सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो, टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉल व सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के बारे में दावा किया गया है कि यह 30fps पर 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट ColorOS 16 पर चलता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC और Adreno 840 GPU दिया गया है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी है और यह 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। मल्टीमीडिया के लिए टैबलेट में आठ-स्पीकर सेटअप और डुअल माइक्रोफोन हैं।
Created On :   19 Jun 2026 6:50 PM IST


