न्यू हैंडसेट: Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Oppo A6i+ 5G में पावर बैकअप के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Oppo A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने घरेलू बाजार में अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। इनका नाम ए6आइप्लस 5जी (Oppo A6i+ 5G) और ओप्पो 6वी 5जी (Oppo A6v 5G) शामिल हैं। दोनों नए हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। Oppo A6i+ 5G में पावर बैकअप के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Oppo A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी है।

Oppo A6i+ 5G ग्लेशियर व्हाइट और चेस्टनट वेलवेट ब्राउन (चीनी से अनुवादित) कलर में आता है, जबकि Oppo A6v 5G ग्लेशियर ब्लू, वाइल्डरनेस ग्रीन और टाइटेनियम रॉक पर्पल (चीनी से अनुवादित) शेड्स में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G की कीमत

चीन में Oppo A6i+ 5G की कीमत बेस 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 1,499 (लगभग 20,000 रुपए) से शुरू होती है। वहीं 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 21,000 रुपए) है। जबकि, टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 1,799 (लगभग 24,000 रुपए) है। दूसरी ओर, Oppo A6v 5G सिंगल 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज ऑप्शन में बेचा जाता है, जिसकी कीमत CNY 1,199 (लगभग 16,000 रुपए) है।

Oppo A6i+ 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,570 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें 256 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1,125 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 100 प्रतिशत sRGB, 16.7 मिलियन रंगों के लिए सपोर्ट और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट मिलती है।

दोनों ओप्पो A6 सीरीज के फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए A6i+ 5G में 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, वहीं A6v 5G में 5-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। दोनों हैंडसेट 1080p/60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

दोनों हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस हैं, जिसमें दो परफॉर्मेंस कोर और छह एफिशिएंसी कोर हैं, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं। पावर बैकअप के लिए 7,000mAh की बैटरी है, जबकि A6v 5G में 6,500mAh की बैटरी है। दोनों हैंडसेट 45W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हैं।

Created On :   2 Feb 2026 9:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story