स्पेशल एडिशन हैंडसेट: Oppo ने लॉन्च किया Find X10 का नया Forest Green Edition, तीन नई एक्सेसरीज भी पेश की, जानें इस फोन की खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने चीन में अपने नए OPPO Find X10 Forest Green Edition पेश किया है। इसके साथ तीन नई थीम वाली एक्सेसरीज भी दी गई हैं। ओप्पो ने न्यूयॉर्क की एक आर्टिस्ट के साथ मिलकर इस 'फॉरेस्ट ग्रीन एडिशन' को डिजाइन किया है। कंपनी ने इस एडिशन के लिए तीन नई एक्सेसरीज भी पेश की हैं। इनमें 100 प्रतिशत सिल्क से बना 'फॉरेस्ट ग्रीन' स्कार्फ, एक 'फॉरेस्ट ग्रीन' फोन केस और एक 'फॉरेस्ट ग्रीन' फोन स्ट्रैप शामिल हैं। इस बंडल में आर्टिस्ट का हाथ से लिखा एक पत्र भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Oppo Find X10 Forest Green Edition की कीमत
वीबो (Weibo) पर एक पोस्ट में, ओप्पो ने बताया कि उन्होंने न्यूयॉर्क में रहने वाली जर्मन इलस्ट्रेटर, कार्लोटा फ्रायर के साथ मिलकर 'ओप्पो फाइंड X10 फॉरेस्ट ग्रीन एडिशन' को पेश किया है। यह नया कलर वेरिएंट अभी चीन में ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। चीन में 'फॉरेस्ट ग्रीन एडिशन' की बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी। यह 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB RAM व स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में मिलेगा। हालांकि, ओप्पो फाइंड X10 फॉरेस्ट ग्रीन एडिशन की कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े -Oppo 22.5W 10,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, एक साथ चार्ज होंगे 3 डिवाइस, कीमत 2199 रुपए
Oppo Find X10 Forest Green Edition के स्पेसिफिकेशन
इसमें स्टैंडर्ड एडिशन वाले ही स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ओप्पो फाइंड X10 में 6.59-इंच का फुल-HD+ (1,272 x 2,768 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, HBM में 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 1.07 बिलियन कलर्स, 1,000Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और क्रिस्टल गार्ड कवर ग्लास के साथ आता है।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 200-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।
ओप्पो फाइंड X10 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है और 4.55GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देता है। फोन में 8,000mAh की बैटरी है, जो 80W (वायर्ड) और 50W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
Created On :  
