न्यू हैंडसेट: Pova 8 भारत में डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट और Alive Matrix डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Pova 8 भारत में डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट और Alive Matrix डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
यह फोन बड़ी 8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और यूनिक Alive Matrix रियर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Pova 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी 8000mAh बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और यूनिक Alive Matrix रियर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके पिछले हिस्से पर कस्टमाइजेबल 'Alive Matrix Display' है, जो अलग-अलग ऐप्स के नोटिफिकेशन दिखाता है। Pova 8 में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और 8GB तक रैम है, साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.76-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Pova 8 की भारत में कीमत

इस स्मार्टफोन को भारत में 29,999 रुपए की शरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GBरैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए है। यह 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।

Pova 8 के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.76-इंच का फुल-HD+ (1,080×2,344 पिक्सल) IPS डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में 91.29 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 381ppi पिक्सल डेंसिटी, हाई ब्राइटनेस मोड में 950 निट्स तक की ब्राइटनेस और 1500Hz का इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा है, जिसके साथ लाइट सेंसर भी है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप में AI CAM, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट मोड, टाइम-लैप्स, डुअल वीडियो, व्लॉग मोड और स्लो मोशन जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह फोन Android 16 पर आधारित Tecno के HiOS 16 स्किन के साथ आता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। यह 6GB और 8GB LPDDR5x रैम और 128GB और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसमें खास G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट भी दिए गए हैं।

पावर बैकअप के लिए इसमें 8,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह बैटरी 1,198.1 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, ज्यादा से ज्यादा 39.5 घंटे का कॉलिंग टाइम और 17.77 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। इस हैंडसेट को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और धूल व पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है।

Created On :   11 Jun 2026 5:18 PM IST

Tags

Next Story