- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Realme C83 5G भारत में जल्द हो सकता...
आगामी हैंडसेट: Realme C83 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, कीमत, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन हुए लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी रियलमी (Realme) भारत में जल्द ही अपना नया हैंडसेट सी83 5जी (Realme C83 5G) लॉन्च कर सकती है। हाल ही में आगामी रियलमी सी- सीरीज के स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स लीक हुई हैं। जिसमें कीमत, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन शामिल है। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक Realme C83 5G के आने की पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि, आने वाला फोन Realme C73 5G का सक्सेसर हो सकता है, जिसे पिछले साल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़े -Realme P4 Lite भारत में 6,300mAh बैटरी और 13-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ, जानिए कीमत, स्पेसिफिकेशन्स
Realme C83 5G की भारत में कीमत और कलर ऑप्शन
Xpertpick की एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme C83 5G भारत में तीन रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें 4GB रैम+ 64GB स्टोरेज, 4GB रैम+ 128GB स्टोरेज और 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन शामिल है। देश में इन वेरिएंट्स की मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) क्रमशः 13,499 रुपए, 14,499 रुपए और 17,499 रुपए बताई जा रही है। मॉडल नंबर RMX5256 वाला Realme C83 5G ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में मिल सकता है।
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में हो सकते हैं लॉन्च, लीक में सामने आई अहम जानकारी
Realme C85 5G से कम होगी कीमत
यदि लीक रिपोर्ट में बताई गई कीमत सही साबित होती है तो आने वाले Realme C83 5G की कीमत मार्केट में Realme C85 5G से नीचे रह सकती है, जिसे नवंबर 2025 में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन के लिए 16,499 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। नए मॉडल में पिछले साल के Realme C73 5G के अपग्रेड के साथ आने की संभावना है।
यह भी पढ़े -Amazfit T-Rex Ultra 2 बायोट्रैकर 6.0 सेंसर और 1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Realme C73 5G के स्पेसिफिकेशन
इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले है, जो कि 720×1,604 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह MediaTek Dimensity 6300 SoC पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी है जिसमें 15W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 5W रिवर्स चार्जिंग भी है। इसमें धूल और छींटों से बचने के लिए IP64 रेटिंग है।
Created On :   21 Feb 2026 12:55 PM IST












