- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में...
न्यू फ्लैगशिप हैंडसेट: Samsung Galaxy S26 Ultra भारत में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर और 200-MP मुख्य कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 139999 रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरियन टेक दिग्गज सैमसंग (Samsung) ने कैलिफोर्निया में कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप का सबसे खास हैंडसेट गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S26 Ultra) है, जो कि प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 SoC और अपग्रेडेड 200-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें कैमरा, सॉफ्टवेयर, AI, प्राइवेसी और परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड किए गए हैं।
इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू, पर्पल, व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन देश में अमेजन और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Samsung Galaxy S26 और GalaxyS26+ भारत में 2nm Exynos 2600 चिप और 50-मेगापिक्सेल कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को 1,39,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपए, जबकि इसके 16GB रैम+ 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपए रखी गई है।
यह भी पढ़े -iQOO Z11x मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिप के साथ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च
Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो कि 3,120 × 1,440 पिक्सल रेजॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें Vision Booster टेक्नोलॉजी भी शामिल की है, जो तेज धूप में भी स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ाती है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 की सुरक्षा मिली है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड-कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सल वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर, f/2.9 अपर्चर और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.9 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइडएंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
रियर कैमरा सिस्टम 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ कैप्चर और 360-डिग्री हॉरिजॉन्टल लॉक स्टेबिलाइजेशन के साथ सुपर स्टेडी वीडियो को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।
यह यह एंड्रॉइड 16 पर आधारित Samsung के लेटेस्ट One UI8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया गया है। इसे 16GB रैम और 1GB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
यह भी पढ़े -Xiaomi Leica Leitzphone ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आईं हैंड्स-ऑन इमेज
पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन को धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग मिली है। सैमसंग ने Galaxy S26 Ultra में कई और सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े हैं। इनमें AI-बेस्ड कॉल स्क्रीनिंग, संदिग्ध ऐप एक्टिविटी के लिए अलर्ट और निजी फाइल्स के लिए सिक्योर स्टोरेज शामिल हैं।
कनेक्टिविटी ऑप्शन में सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट नैनो सिम और eSIM ऑप्शन के साथ दोहरी सिम कार्यक्षमता का समर्थन करता है। सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम में जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और बीडीएस शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
Created On :   26 Feb 2026 4:31 PM IST












