आगामी हैंडसेट: Vivo X300 Ultra स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिप और 200-MP Zeiss-कैमरा यूनिट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Vivo X300 Ultra स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिप और 200-MP Zeiss-कैमरा यूनिट के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
इस टैबलेट में 13,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे कम्पैटिबल एडॉप्टर की मदद से 80W पर चार्ज किया जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने घरेलू बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज एक्स300 को लॉन्च कर दिया है। इसमें कुल दो मॉडल एक्स300 अल्ट्रा (X300 Ultra) और एक्स 300 एस (Vivo X300s) शामिल हैं। Vivo ने सोमवार को चीन में के साथ पेश किया। दोनों फोन में 200-मेगापिक्सल का Zeiss-डेडिकेटेड कैमरा सिस्टम, टेलीकन्वर्टर सपोर्ट और आउट-ऑफ-द-बॉक्स OriginOS 6 मिलता है।

फिलहाल, इस खबर में हम बात कर रहे हैं अल्ट्रा मॉडल की, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिप दिया गया है। Vivo X300 Ultra ब्लैक, फिल्म ग्रीन, सिल्वर टोन (चीनी से अनुवादित) फिनिश में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Vivo X300 Ultra की कीमत

इस स्मार्टफोन को चीन में CNY 6,999 (लगभग 95,900 रुपए) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (लगभग 1,02,700 रुपए), 16GB रैम+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,09,600 रुपए) और 16GB रैम+ 1TB स्टोरेज और सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन वर्जन की कीमत CNY 8,999 (लगभग 1,23,300 रुपए) है।

Vivo X300 Ultra के लिए G2 Ultra टेलीकन्वर्टर बंडल, जिसमें एक फोन केस शामिल है, की कीमत CNY 1,999 (लगभग 27,400 रुपए) है, जबकि प्रोफेशनल इमेजिंग हैंडल सेट वाले वर्शन की कीमत CNY 2,499 (लगभग 34,200 रुपए) है। स्टैंडर्ड Teleconverter G2 बंडल की कीमत CNY 1,499 (लगभग 20,600 रुपए) है, और अकेले प्रोफेशनल इमेजिंग हैंडल सेट की कीमत CNY 699 (लगभग 9,600 रुपए) है।

Vivo X300 Ultra की फोटोग्राफर किट, जिसमें 16GB रैम+ 1TB सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन हैंडसेट शामिल है, CNY 11,999 (लगभग 1,64,400 रुपए) में ऑफर किया जा रहा है, जिसका कुल बंडल प्राइज CNY 12,999 (लगभग 1,78,100 रुपए) है। Vivo ने SmallRig के साथ मिलकर एक Professional Video Expansion Kit भी पेश की है, जिसकी कीमत CNY 1,699 (लगभग 23,300 रुपए) है।

Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2K (3168×1440 पिक्सल) का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। इसमें गेमिंग के लिए 300Hz तक का पीक टच सैंपलिंग रेट और HDR सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss-डेडिकेटेड 200-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर (OIS के साथ), 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और OIS के साथ 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह टेलीफोटो लेंस 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके सभी रियर कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं और 8K तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है, जो 4K तक की वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

यह सेटअप ज्यादा जूम के लिए टेलीकन्वर्टर एक्सेसरीज को भी सपोर्ट करता है। "Big Gun" 400 टेलीकन्वर्टर 400mm तक की फोकल लेंथ, 200-मेगापिक्सल का ऑप्टिकल आउटपुट और 17.4x तक का ऑप्टिकल जूम देता है, साथ ही इसमें बेहतर स्टेबिलाइजेशन और फास्ट ऑटोफोकस भी मिलता है। यह 1600mm तक के जूम लेवल को भी सपोर्ट करता है और अटैचमेंट लगाने के बाद भी स्ट्रॉन्ग इमेज स्टेबिलाइजेशन बनाए रखता है। इस फोन के साथ एक हल्का "Lipstick" 200 टेलीकन्वर्टर भी मिलता है, जो बेहतर ऑप्टिक्स, बेहतर स्टेबिलाइजेशन और ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन में कई शूटिंग मोड्स को सपोर्ट करता है।

यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसमें Adreno 840 GPU और Vivo की VS1+ इमेजिंग चिप लगी है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,600mAh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ फेशियल रिकग्निशन फीचर भी दिया गया है।

Created On :   30 March 2026 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story