न्यू वीवो हैंडसेट: Vivo Y51 Pro 5G भारत में Dimensity 7360-Turbo चिप और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 24999 रुपए से शुरू

Vivo Y51 Pro 5G भारत में Dimensity 7360-Turbo चिप और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 24999 रुपए से शुरू
यह फोन भारत में 11 मार्च को Flipkart और Vivo India ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वाय51 प्रो 5जी (Vivo Y51 Pro 5G) लॉन्च कर दिया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन शूटर है। यह MediaTek Dimensity 7000-सीरीज चिपसेट से लैस है और इसमें 7,200mAh की बैटरी है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसे फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में पेश किया गया है। यह फोन भारत में 11 मार्च को Flipkart और Vivo India ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Vivo Y51 Pro 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को भारत में 24,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए है। कंपनी 16 मार्च से पहले हैंडसेट खरीदने वाले कस्टमर्स को 2,500 रुपए तक का कैशबैक दे रही है।

Vivo Y51 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,570 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज देती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट 4K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह स्मार्टफोन है Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं, और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। नए स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।

Vivo Y51 Pro 5G में 7,200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में कम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल मिलता है। कंपनी का दावा है कि Vivo Y51 Pro 5G डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।

Created On :   12 March 2026 4:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story