- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo Y51 Pro 5G में है डाइमेंसिटी...
वीवो स्मार्टफोन: Vivo Y51 Pro 5G में है डाइमेंसिटी 7360-Turbo चिप और 7200mAh बैटरी, शुरुआती कीमत 24999 रुपए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वाय51 प्रो 5जी (Vivo Y51 Pro 5G) लॉन्च किया है। ये फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो स्मूथ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ इमर्सिव एंटरटेनमेंट चाहते हैं। बेहतर परफोर्मेंस के लिए हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7000-सीरीज चिपसेट दिया गया है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन शूटर है, जबकि पावर बैककप के लिए इसमें 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
इसे फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर में पेश किया गया है। इस फोन को Vivo India ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई- कॉमर्स Flipkart से खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Redmi 15A 5G की भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की झलक दिखाई
Vivo Y51 Pro 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टफोन को भारत में 24,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जो कि इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं इसके 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपए है।
Vivo Y51 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 120Hz तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.75-इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,570 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है और 83 प्रतिशत NTSC कवरेज देती है। इसमें सीमलेस वन-पीस फ्रेम और 3D क्वाड-कर्व्ड बैक है, जो फोन को हाथ में पकड़ने पर आरामदायक बनाता है।
यह भी पढ़े -Xiaomi Watch S5 हार्ट रेट, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए हैंडसेट में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हैंडसेट 4K रिजॉल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। IP69 सर्टिफिकेशन के साथ स्मार्टफोन 1.5 मीटर गहराई तक 30 मिनट तक पानी में रहने पर भी अंडरवॉटर फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है।
यह स्मार्टफोन है Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसमें चार परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.5GHz की पीक क्लॉक स्पीड देते हैं, और चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। नए स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी है।
यह भी पढ़े -Xiaomi Book Pro 14 इंटेल कोर अल्ट्रा X7 358H प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Vivo Y51 Pro 5G में 7,200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में कम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल मिलता है। कंपनी का दावा है कि Vivo Y51 Pro 5G डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
Created On :   21 March 2026 12:30 PM IST












