- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Vivo Y600s Pro हुआ लॉन्च, इस फोन...
न्यू हैंडसेट: Vivo Y600s Pro हुआ लॉन्च, इस फोन में है डाइमेंसिटी 7300e चिपसेट और 10,200mAh की बड़ी बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की प्रमुख टेक कंपनी वीवो ने घरेलू बाजार में अपना नया हैंडसेट Y600s Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलती है। हैंडसेट में MediaTek Dimensity प्रोसेसर और 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Infinix GT 50 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, टाइमलाइन हुई लीक, नया गेमिंग इकोसिस्टम भी आएगा
Vivo Y600s Pro की कीमत और ऑप्शन
चीन में Vivo Y600s Pro की शुरुआती कीमत 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज के लिए CNY 2,699 (लगभग 39,000 रुपए) और 8GB रैम+ 512GB स्टोरेज के लिए CNY 2,999 (लगभग 43,300 रुपए) है। यह मूनलाइट ब्लैक, फ्लोटिंग गोल्ड, स्टारी पर्पल और वास्ट ब्लू (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Vivo Y600s Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस हैंडसेट में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K (2,800×1,260 पिक्सल) रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें HDR और P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़े -Microsoft Surface Laptop Ultra और Surface RTX Spark Dev Box हुए लॉन्च, Nvidia RTX Spark सुपरचिप आर्किटेक्चर से हैं लैस
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और 1080p तक की वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। Vivo Y600s Pro Android 16-बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और इसमें डुअल नैनो-SIM कार्ड और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट है।
Vivo Y600s Pro में 6nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट है, जिसके साथ 8GB LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। इसमें 'मेमोरी फ्यूजन' फीचर के जरिए 8GB तक अतिरिक्त वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 10,200mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
यह भी पढ़े -Sony ULT Tower 5, Tower 7 और Tower Max भारत में हुए लॉन्च, इनमें है 2,150W आउटपुट, पार्टी लाइटिंग और IPX4 रेटिंग
Vivo Y600s Pro में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल, फेस रिकग्निशन शामिल हैं।
Created On :   9 Oct 2026 2:31 PM IST












