- Dainik Bhaskar Hindi
- Health
- Corona victims number 56,342 in the country, 1886 deaths
दैनिक भास्कर हिंदी: देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 56,342 पहुंची,1886 की हो चुकी है मौत

हाईलाइट
- देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 56,342 पहुंची,1886 की हो चुकी है मौत
नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)।देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 56,342 हो गयी है। इसमें से 37,916 कोरोना पॉजिटिव हैं। देश भर में अब तक 16,539 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या शुक्रवार सुबह तक 1886 हो गयी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर देश मे कोरोना से मुक्त राज्य बना हुआ है ।
उधर, आंध्र प्रदेश में कोरोना से पीड़ित लोंगो की संख्या 1847 हो गयी है, जिसमें में से 780 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि यहां मरने वालों की संख्या 38 पहुंच चुकी है।
असम में शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 54 हो गई है, इनमें से 34 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां सिर्फ एक की मौत हुई है।
बिहार कोरोना से पीड़ितों की संख्या 550 पहुंच गया है, जिनमें से 246 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पांच की मौत हुई है। चंडीगढ़ में यह संख्या 135 पहुंची है, जिनमें से 21 को डिस्चार्ज किया गया, एक की मौत हुई है।
छत्तीसगढ़ में 59 मामले दर्ज किए गए हैं। 38 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दादर एवं नागर हवेली में सिर्फ एक मामला अब तक दर्ज किया गया है।
इधर, दिल्ली में कोविड-19 वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह तक स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 5980 लोग इस संक्रमित बीमारी से ग्रसित थे, जिनमें से 1931 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 66 हो चुकी है ।
गुजरात कोरोना से पीड़ित लोगों के मामले में हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक 7012 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 1709 को डिस्चार्ज किया जा चुका है लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 725 हो गयी है।
हरियाणा में यह आंकड़ा 625 पहुंचा है, 260 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 7 की मौत हुई है । हिमाचल प्रदेश में आंकड़ा 46 आ गया है, 38 को डिस्चार्ज किया गया है , दो की मौत हुई है।
जम्मू-कश्मीर में करोना से संक्रमित लोगों की संख्या 793 पहुंच चुकी है। 335 को डिस्चार्ज किया गया। 9 की मौत हुई है।
झारखंड में 132 मामले अभी तक दर्ज किए गए हैं। 41 को डिस्चार्ज किया गया। तीन की मौत हुई है। कर्नाटक में आंकड़ा 705 पहुंच चुका है। 366 को डिस्चार्ज किया गया। 30 की मौत हुई है।
केरल में यह आंकड़ा आंकड़ा 530 पहुंचा है, 474 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, चार की मौत हुई है। लद्दाख में आंकड़ा शुक्रवार सुबह तक 42 हो चुका है। 17 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
मध्यप्रदेश में भी आंकड़ा 3252 पहुंच चुका है। 1231 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 193 की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अभी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां 17974 लोग कोविड-19 वायरस से पीड़ित है, जिनमें से 3301 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अकेले महाराष्ट्र में 694 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं ,10 को डिस्चार्ज किया गया। एक की यहां मौत हुई है। मिजोरम में अब तक सिर्फ 1 मामला दर्ज किया गया हैं। उड़ीसा में 219 मामले सामने आये हैं, 62 को डिस्चार्ज किया गया है। दो की मौत हुई है।
पुडुचेरी में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 9 है।
उधर पंजाब में 1644 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 149 को डिस्चार्ज किया गया है, 28 की मौत हुई है । राजस्थान में यह आंकड़ा 3427 हो गई है, इनमें से 1596 को डिस्चार्ज किया गया है, 97 की मौत हो गई है।
तमिलनाडु में कोरोना पीड़ितों की संख्या 5409 हो गई है। यहां 1547 लोग को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन यहां अब तक 37 लोगों की मौत भी हो चुकी है। तेलंगाना में यह आंकड़ा 1123 हो गया है , जिनमें से 650 को डिस्चार्ज किया गया है। 29 की मौत हुई है।
त्रिपुरा में शुक्रवार सुबह तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 65 पहुंची है, जिनमें से दो को अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
उधर उत्तराखंड में 61 मामले सामने आये हैं , इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया गया है। एक की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या शुक्रवार सुबह तक 3071 हो गई है, जिनमें से 1250 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 62 की अब तक मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में आंकड़ा 1548 पहुंच चुका है , 364 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है , यहां अब तक 151 की मौत हुई है।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: होशंगाबाद: शराब खरीदने वालों की उंगलियों पर लग रही स्याही, नाम-पता रजिस्टर में लिखने के बाद मिल रही बोतल
दैनिक भास्कर हिंदी: अपकमिंग: Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में 11 मई को होंगे लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना से बीते 24 घंटे में 103 लोगों की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19 : इटली में 30 हजार के पास मौतें