हॉकी: मनप्रीत ने कहा, टोक्यो में जितना संभव हो, छोटी चीजों पर ध्यान

Meditate on small things as much as possible in Tokyo: Manpreet
हॉकी: मनप्रीत ने कहा, टोक्यो में जितना संभव हो, छोटी चीजों पर ध्यान
हॉकी: मनप्रीत ने कहा, टोक्यो में जितना संभव हो, छोटी चीजों पर ध्यान

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटरों में हॉकी पिचों पर फिर से अभ्यास करना शुरू कर दिया है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक घरों में रहने के बाद कप्तानों ने कहा कि सावधानीपूर्वक फिर से धीरे-धीरे अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, हम सभी पिछले दो महीनों से अपने हॉस्टल में कुछ बुनियादी फिटनेस अभ्यास कर रहे थे। हम पिच पर लौटते समय कठोर नहीं थे, लेकिन हम इसे धीरे-धीरे ले रहे हैं। हम अपने शरीर पर बहुत अधिक दबाव डाले बिना इसे एक बहुत ही आसान तरीके से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि खिलाड़ी अब सामाजिक दूरी को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं।

कप्तान ने कहा, सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करते हुए छोटे छोट समूहों में हमारे सत्र आयोजित किए गए हैं। लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। मैदान में प्रवेश करने से पहले खिलाड़ी अब सैनिटाइजर से अपने हाथ को रगड़ते हैं। साथ ही वे अपना खुद का बोटल रखते हैं और ब्रेक के दौरान उसका इस्तेमाल करते हैं। वे इस बात को सुनिश्वित करते हैं कि वे किसी दूसरे के साथ इसे साझा न करें।

मनप्रीत ने कहा, साथ ही हम नियमित तौर पर अपनी स्टिक की ग्रीप को बदलते हैं और हर सत्र के बाद हमारा तापमान रिकॉर्ड किया जाता है। यह हमारे लिए न्यू नॉर्मल की तरह है और हमें इसे मानने की जरूरत है।

 

Created On :   10 Jun 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story