33 की हुईं बर्थ-डे गर्ल रिहाना, भारत में मचा रखा है हंगामा , जानिए इस विवादित सिंगर से जुड़ी कुछ बातें  

Happy birthday, Rihanna know all about the singer
33 की हुईं बर्थ-डे गर्ल रिहाना, भारत में मचा रखा है हंगामा , जानिए इस विवादित सिंगर से जुड़ी कुछ बातें  
33 की हुईं बर्थ-डे गर्ल रिहाना, भारत में मचा रखा है हंगामा , जानिए इस विवादित सिंगर से जुड़ी कुछ बातें  

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। अमेरिका की पॉप गायिका रिहाना (Rihanna) आज (20 फरवरी) 33वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन पर ट्वीट कर भारत में हंगामा खड़ा कर रखा है। हालांकि, रिहाना पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिनके ट्वीट ने हंगामा मचा दिया है। सोशल मीडिया की वजह से कई विवाद पहले भी हो चुके हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स यूं तो  सिर्फ़ अपनी फ़िल्मों या गानों आदि को लेकर पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक हैं सिंगर रिहाना। 

रिहाना ने हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया और इंडिया में एक नई बहस शुरू हो गई थी। इसके साथ ही उन्होंने एक टॉपलेस फोटो शेयर की थी, जिसमें और उनके गले में भगवान गणेश की आकृति का एक पेंडेंट नजर आ रहा है। रिहाना की यह तस्वीर लॉन्जरी फोटोशूट के दौरान की है। भारत में उनकी इस फोटो पर भी विवाद खड़ा हो गया था। 

 
रिहाना के ट्विटर प्रोफाइल पर नज़र डालें, तो 33 वर्षीय रिहाना ने घरेलू हिंसा, एलजीबीटीक्यू, डोनाल्ड ट्रंप से लेकर म्यांमार और भारत में किसान आंदोलन जैसे विषयों पर ट्वीट किया है। किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से रिहाना के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक मिलियन का इज़ाफ़ा हो गया था।  
 
पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफ़ी धमाकेदार रही। बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं रिहाना ने अपना पहला "अलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन" और "अ गर्ल लाइक मी" 17 साल की उम्र में साल 2005 में रिकॉर्ड किया था। 

दुनिया भर में रिहाना ने 54 मिलियन अलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल दौरों के मामले में भी रिहाना का जलवा कायम है. वह पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।

साल 2007 में ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ एलबम के साथ रिहाना को दुनियाभर अच्छी शोहरत मिली। इसी दौरान उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।


 

Created On :   20 Feb 2021 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story