'लोकी' पर निर्देशक केट हेरॉन का खुलासा, कहा- ये आत्म-खोज....

loki director kate herron says it was a journeyof self discovery
 'लोकी' पर निर्देशक केट हेरॉन का खुलासा, कहा- ये आत्म-खोज....
 'लोकी' पर निर्देशक केट हेरॉन का खुलासा, कहा- ये आत्म-खोज....

डिजिटल डेस्क,मुंबई। निर्देशक केट हेरॉन ने साझा किया कि, वेब सीरीज "लोकी" उनके लिए आत्म-खोज की यात्रा जैसी रही है, क्योंकि यह वैसा था जैसे कोई व्यक्ति ब्रह्मांड में अपना स्थान खोजने की कोशिश कर रहा है। हेरॉन ने कहा, मुझे तमाम शैलियों की फिल्में पसंद हैं। मुझे विज्ञान की कहानियां पसंद है। साथ ही फैंटेसी पसंद है। लेकिन मेरे लिए वास्तव में जो महत्वपूर्ण था वह इस कहानी के कोर (केंद्र) को खोजने के लिए सभी काल्पनिक तत्वों को दूर करना था।

Loki Director Kate Herron: For Me It Was a Journey of Self-Discovery

उन्होंने कहा, मेरे लिए, यह आत्म-खोज की यात्रा थी क्योंकि यह वैसा था जैसे कोई व्यक्ति ब्रह्मांड में अपनी जगह खोजने की कोशिश कर रहा हो। जो कि इस सीरीज में जाहिर है। हम सचमुच उसके ब्रह्मांड और उसकी वास्तविकता को हटा रहे हैं। यह पुनर्विचार और नैतिकता की कहानी है। क्या लोकी अपने आप में अच्छाई खोज सकता है? मेरे लिए लोकी की यात्रा वास्तव में खुद को (लोकी) स्वीकार करने के बारे में हैं।

5 things to know about the Marvel Studio' “Loki” - TrendGrnd

सीरीज में टॉम हिडलस्टन गॉड ऑफ मिसचीफ लोकी की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें ओवेन विल्सन, गुगु मबाथा-रॉ, सोफिया डि मार्टिनो, वुन्मी मोसाकू और रिचर्ड ई ग्रांट भी दिखाई देंगे.अंग्रेजी में "लोकी" डिजनी प्लस हॉटस्टार प्रीमियम पर और हिंदी में डिजनी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम हो रही है।

Created On :   22 Jun 2021 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story