त्रिशूल अभ्यास और समुद्री सीमा पर तनाव: भारत के तीनों सेनाओं के संयुक्त अभ्यास से घबराया पाकिस्तान, इस्लामाबाद ने नौसैनिक अलर्ट जारी किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत की ओर से सर क्रीक क्षेत्र में किए जा रहे त्रि सैनिक संयुक्त अभ्यास के बीच नौसैनिक चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट का ऐलान किया है। आपको बता दें त्रिशूल अभ्यास शुरू होते ही पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारतीय रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत का त्रि-सेवा युद्धाभ्यास सैन्य तैयारी, समुद्री निगरानी और आपसी तालमेल को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है। इस अभ्यास से भारत के पश्चिमी समुद्री मोर्चे पर रणनीतिक स्थिति को और अधिक मजबूती मिलेगी।
भारत के थल, जल और वायु सेना के संयुक्त अभ्यास को देखते हुए पाकिस्तान ने तुरंत अलर्ट घोषित कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक रूप से संवेदनशील इलाके सर क्रीक के पास भारतीय सेनाओं की ओर से किए जा रहे सैन्य अभ्यास से डरकर पाक नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले पाकिस्तान ने दो दिन का नोटम जारी किया था। पाक ने 28 से 29 अक्टूबर को अपने दक्षिणी और मध्य एयर रूट को अस्थायी तौर पर सीमित कर दिया था
सर क्रीक कच्छ के रण और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित लगभग 96 किलोमीटर लंबा दलदली क्षेत्र है। यह इलाका दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा और ऊर्जा संसाधनों के अधिकार को लेकर लंबे समय से विवाद का सेंटर बना हुआ है।
Created On :   2 Nov 2025 9:13 AM IST












