Operation Sagar Bandhu: श्रीलंका में दितवाह तूफान ने मचाई तबाही, भारत ने पहुंचाई मदद, प्रभावित इलाकों में शुरू किया ऑपरेशन

श्रीलंका में दितवाह तूफान ने मचाई तबाही, भारत ने पहुंचाई मदद, प्रभावित इलाकों में शुरू किया ऑपरेशन
श्रीलंका में बाढ़ और भूस्सखन की घटनाएं देखी गई, जिसमें 300 लोगों की चली गई, जब कई लापता बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल समय में भारत लगातार अपने पड़ोसी देश की सहायता करने में जुटा है।

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका में चक्रवाती तूफान का कहर देखने को मिला है। इस तूफान का नाम दितवाह बताया गया है। इसके चलते बाढ़ और भूस्सखन की घटना देखी गई, जिसमें 300 लोगों की चली गई, जब कई लापता बताए जा रहे हैं। इस मुश्किल समय में भारत लगातार अपने पड़ोसी देश की सहायता करने में जुटा है। भारत ने राहत दल प्रभावित इलाकों में भेजे है। जहां पर उन्होंने प्रभावित तटीय इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम किया जा रहा है। साथ ही भारत ने राहत सामग्री भी भेजी है, जिसमें दवाएं, भोजन, पानी और अस्थायी आश्रय बनाने का सामना शामिल है।

इस ऑपरेशन के तहत भेजी मदद

भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका की मदद के लिए अपनी सेना की एक टुकड़ी भेजी है। इससे भारत की प्रतिबद्धता और पुख्ता होती है। भारत की इस सहायता में चिकित्सा, इंजीनियरिंग और सिग्रल उपकरण शामिल है। चिकित्सा दल में उन्नत ड्रेसिंग स्टेशन (ADS), मोबाइल सर्जिकल टीम (MST) शामिल है। यह ऑपरेशन थिएटर से संबंधित है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिसमें एक बार में 20-23 मरीजों को एकसाथ रखा जा सकता है। भारतीय सेना की ये टुकड़ी इंजीनियरिंग तत्व, आवश्यक सेनाएं और बुनियादी ढांचे की बहाली करने में मदद करेगी।

दोनों देशों के बीच मित्रता, सहयोग और आपसी विश्वास पर गहरा रिश्ता है। इन्हीं भावनों को देखते हुए भारतीय सेना श्रीलंका के मुश्किल टाइम में सहायता करने पहुंची है। वहां की स्थित को बहाल करने के लिए भारत हर संभव मदद करेगा।

पीएम मोदी किया दुख जाहिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसनायके से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने वहां के हालातों के बारे में दुख जाहिर किया और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। श्रीलंका में दितवाह तूफान में हुई बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और कहा कि श्रीलंका के लोगों के साथ मजबूती से भारत खड़ा है। इसी के चलते पीएम मोदी ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मदद भेजी है।

Created On :   2 Dec 2025 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story