MEA on Pakistan: पाकिस्तान के आरोपों का भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दुष्प्रचार फैलाने का किया प्रयास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत पर पाकिस्तान ने श्रीलंका में सहायता पहुंचे वाले मामले में आरोप लगाया है, जिसे भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने खारिज कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि श्रीलंका में राहत पहुंचने वाले सामनों पर तुरंत और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की है। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए थे कि श्रीलंका में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अपने एयरस्पेस से उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी थी।
पाकिस्तान ने इसलिए दिया बयान
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने यह बयान जनता को गुमराह करने के लिए दिए था, ताकि की तरफ से किए गए कामों को गलत तरीके से पेश कर सके। उन्होंने आगे कहा, "हम पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से किए गए हास्यास्पद बयान को अस्वीकार करते हैं, जो भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाने का एक और प्रयास है।"
भारत को पहले ही मिल गया था पाकिस्तान का जवाब
राणधीर जायसवाल ने साफ करते हुए कहा कि भारत को राजनयिकों के माध्यम से पाकिस्तान का अनुरोध पहले ही मिल चुका था, जिसके कुछ घंटों के बाद पाकिस्तान का जवाब सामने आया है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान का औपचारिक अनुरोध 1 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को मिला था। सरकार ने इसे मानवीय आपात स्थिति मानते हुए उसी दिन शाम 5:30 बजे मंजूरी जारी कर दी थी।"
यह भी पढ़े -श्रीलंका में दितवाह तूफान ने मचाई तबाही, भारत ने पहुंचाई मदद, प्रभावित इलाकों में शुरू किया ऑपरेशन
तुरंत एयरस्पेस की दी मंजूरी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा, "भारत प्राकृतिक आपदाओं और राहत कार्यों के दौरान श्रीलंका के साथ खड़ा है। भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में सभी उपलब्ध साधनों के माध्यम से श्रीलंका के लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।" भारत ने तुरंत एयरस्पेस के इस्तामल करने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद भी पाकिस्तान आरोप लगाता रहा।
पाकिस्तान ने लगाए ये आरोप
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "पाकिस्तान ने श्रीलंका जाने वाली मानवीय सहायता को भारत लगातार रोक रहा है। उसके अलावा आरोप लगाया कि उसका एक विमान एयरस्पेस में घुसने के लिए 60 घंटे से इंतजार कर रहा है।"
इस वजह से श्रीलंका में आई तबाही
श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने व्यापर रूप से तबाही मचाई है। इस तूफान के आने से देश में बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। जिसकी चपेट में कई जिले आ गए हैं। देश की प्रतिक्रिया क्षमता पर काफी दवाब पड़ा है। देश को इससे उबरने के लिए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मदद भेजी है। बता दें कि 16 नवंबर से अब तक 410 लोगों के मरने की खबर मिली है, जबकि 336 के लापता होने की पुष्टि की गई हैं।
Created On :   3 Dec 2025 1:00 AM IST













