अमेरिका : बार में गोलीबारी, 2 की मौत
By - IANS News |27 Jan 2020 2:00 AM GMT
अमेरिका : बार में गोलीबारी, 2 की मौत
हाईलाइट
- अमेरिका : बार में गोलीबारी
- 2 की मौत
वाशिंगटन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत में एक बार में गोलीबारी होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को प्रांतीय राजधानी कोलंबिया से लगभग एक घंटे की दूरी पर स्थित हार्स्टविले में मैक्स लाउंज में गोलीबारी की घटना हुई।
हार्स्टविले पुलिस विभाग ने कहा कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विभाग के प्रवक्ता लौरेन बेकर ने कहा कि फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Created On :   27 Jan 2020 7:30 AM GMT
Tags
Next Story