काबुल विवि में हथियार बंद समूह ने की गोलीबारी

Armed group firing in Kabul University
काबुल विवि में हथियार बंद समूह ने की गोलीबारी
काबुल विवि में हथियार बंद समूह ने की गोलीबारी
हाईलाइट
  • काबुल विवि में हथियार बंद समूह ने की गोलीबारी

काबुल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। काबुल विश्वविद्यालय में सोमवार को हथियारों से लैस एक समूह ने यहां परिसर में घुस कर विस्फोट और गोलीबारी की। इसकी जानकारी सुरक्षा सूत्रों से मिली।

टोलो न्यूज की एक रिपोर्ट ने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना उस समय हुई जब अफगान और ईरानी अधिकारी विश्वविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर रहे थे।

मीडिया में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार गोलीबारी और विस्फोट के बाद परिसर के बाहर छात्र निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों को घटना स्थल पर तैनात कर दिया गया है।

इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी समूह ने नहीं ली है।

एवाईवी-एसकेपी

Created On :   2 Nov 2020 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story