चीनी विकास अफ्रीका के लिए आदर्श : अफ्रीकी मीडिया

Chinese Development Model for Africa: African Media
चीनी विकास अफ्रीका के लिए आदर्श : अफ्रीकी मीडिया
चीनी विकास अफ्रीका के लिए आदर्श : अफ्रीकी मीडिया
हाईलाइट
  • चीनी विकास अफ्रीका के लिए आदर्श : अफ्रीकी मीडिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नाइजीरिया के अबूजा विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय संबंध और राजनीति विज्ञान विभाग के प्रधान डॉ. शेरिफ घाली इब्राहिम ने कहा कि वर्ष 2019 में चीनी जनता ने आत्म निर्भरता के सिद्धांत पर प्राकृतिक आपदाओं को रोकने, गरीबी उन्मूलन तथा हरित विकास के संदर्भ में भारी प्रगतियां हासिल की हैं। उधर, चीन ने संस्थागत सुधार और भ्रष्टाचार विरोध में भी उल्लेखनीय प्रगतियां प्राप्त की हैं। चीनी जनता की देशभक्ति भावना से दूसरे लोगों पर गहरी छाप छोड़ी।

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चाइना मीडिया ग्रुप और इंटरनेट के माध्यम से 2020 नववर्ष संबोधन जारी किया। पश्चिमी अफ्रीकी मीडिया और विद्वानों ने इसका मूल्यांकन किया और कहा कि चीन का विकास अफ्रीका के लिए आदर्श बना है।

उधर नाइजर के वरिष्ठ पत्रकार मामान एदा ने अपने एक लेख में कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नववर्ष संबोधन में नए साल में चीनी विकास की दिशा दर्शायी गई है। चीन विश्व के विकास और शांति के लिए अपनी शक्ति प्रदान करना जारी रखेगा। चीन का विकास हमेशा से अफ्रीका और दुनिया की जनता के दिल को प्रभावित करेगा।

 

Created On :   2 Jan 2020 7:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story