नील नदी पर बांध को लेकर मिस्र की निगाह त्रिपक्षीय वार्ता पर

Egypt eyeing tripartite talks on dam on Nile river
नील नदी पर बांध को लेकर मिस्र की निगाह त्रिपक्षीय वार्ता पर
नील नदी पर बांध को लेकर मिस्र की निगाह त्रिपक्षीय वार्ता पर
हाईलाइट
  • नील नदी पर बांध को लेकर मिस्र की निगाह त्रिपक्षीय वार्ता पर

काहिरा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। मिस्र नील नदी पर बांध निर्माण को लेकर इथियोपिया और सूडान के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के अगले दौर में हिस्सा लेने के लिए तत्पर है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तीन देशों के विदेश और जल मंत्रियों के एक वर्चुअल बैठक के संपन्न होने के बाद मंत्रालय का बयान आया।

मंत्रालय ने कहा कि मिस्र इथियोपियाई विशाल बांध को जल्द से जल्द संचालित करने के बारे में एक बाध्यकारी कानूनी समझौते पर पहुंचना चाहता है।

इसने तीनों देशों के साझा हितों को प्राप्त करने वाले एक निष्पक्ष और संतुलित समझौते तक पहुंचने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

इस महीने की शुरुआत में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता के अंतिम दौर के दौरान, मिस्र ने असंतोष व्यक्त किया क्योंकि वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई थी।

इथियोपिया ने 2011 में ग्रैंड इथियोपियन रेनेसां डैम (जीईआरडी) का निर्माण शुरू किया, जिसने सूडान और मिस्र जैसे डाउनस्ट्रीम देशों की चिंताओं को बढ़ा दिया।

वीएवी-एसकेपी

Created On :   20 Nov 2020 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story