मोदी यूएनईएससी सत्र के उच्चस्तरीय सेगमेंट को शुक्रवार को संबोधित करेंगे

Modi to address high-level segment of UNESC session on Friday
मोदी यूएनईएससी सत्र के उच्चस्तरीय सेगमेंट को शुक्रवार को संबोधित करेंगे
मोदी यूएनईएससी सत्र के उच्चस्तरीय सेगमेंट को शुक्रवार को संबोधित करेंगे
हाईलाइट
  • मोदी यूएनईएससी सत्र के उच्चस्तरीय सेगमेंट को शुक्रवार को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थाई सदस्यता हासिल होने के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (यूएनईएससी) के सत्र के एक वार्षिक उच्चस्तरीय सेगमेंट में संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे (स्थानीय समय) के बीच न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में प्रमुख संबोधन देंगे। वह नॉर्वे के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ समापन सत्र में बोलेंगे।

इस वार्षिक उच्चस्तरीय सेगमेंट में सरकार, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज और शिक्षाविदों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधियों का एक विविध समूह शामिल है। इस वर्ष के उच्चस्तरीय सेगमेंट का विषय है- कोविड-19 के बाद बहुपक्षवाद: 75वीं वर्षगांठ पर हमें किस तरह के यूएन की आवश्यकता है।

यह पहला मौका है जब 2021-22 के कार्यकाल के लिए 17 जून को सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में भारत को भारी समर्थन से चुना गया और उसके बाद मोदी इसमें भाषण देंगे।

प्रधानमंत्री ने इससे पहले जनवरी 2016 में ईसीओएसओसी की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्य भाषण दिया था।

Created On :   16 July 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story