नेपाल: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत

Nepal A passengers bus fell in the ditch 5 killed 24 injured
नेपाल: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत
नेपाल: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में महेंद्रनगर से प्यूठान जा रही यात्रियों की बस वड्डा के पास असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

 

राहत कार्य में जुटे ग्रामीण

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाकी घायलों को कोहलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के खाई में गिरते ही आसपास के ग्रामीण बचाव एवं राहत कार्य में जुटे। सूचना मिलते ही नेपाल आर्मी और नेपाल प्रहरी के जवानों ने घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पोखरेल ने बताया कि मृतकों में गोमुख के हीरा टम्टा, हरि मल, प्यूठान की सविता शर्मा, कंचनपुर जिले के कृष्णपुर नगर पालिका वार्ड नंबर दो की सरिता चंद और कैलाली जिले के वार्ड नंबर एक के वीरू चौधरी शामिल हैं। 

 

 

मृतकों में वाहन से दबी एक महिला के शव को गैस कटर से वाहन काट कर निकालना पड़ा। बता दें कि बीते दिन भारत में भी हिमाचल प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे हुए सिरमौर जिले में एक सवारी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी घटना शिमला से करीब 42 किमी दूरी पर खोलगली के पास हुई। जिसमें एक जेन एस्टिलो कार करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।   

Created On :   14 May 2018 8:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story